ई. एम. एस. नंबूदरीपाद
|
|
पूरा नाम
|
इलमकुलम मनक्कल शंकरन नंबूदरीपाद
|
जन्म
|
14 जुलाई, 1909
|
जन्म भूमि
|
पालघाट ज़िला, केरल
|
मृत्यु
|
19 मार्च, 1998
|
मृत्यु स्थान
|
तिरुवनंतपुरम, केरल
|
अभिभावक
|
परमेश्वरन् नंबूदरीपाद
|
पति/पत्नी
|
आर्या अंतरजनम
|
नागरिकता
|
भारतीय
|
प्रसिद्धि
|
राजनीतिज्ञ
|
पद
|
भूतपूर्व मुख्यमंत्री, केरल
|
कार्य काल
|
5 अप्रैल, 1957 से 31 जुलाई, 1959 तक; 6 मार्च, 1967 से 1 नवम्बर, 1969 तक।
|
भाषा
|
हिन्दी, अंग्रेज़ी, मलयालम
|
जेल यात्रा
|
1932 में 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' के दौरान
|
अन्य जानकारी
|
1937 में ई. एम. एस. नंबूदरीपाद कांग्रेस के टिकट पर मद्रास विधान परिषद में चुने गये। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी बनाये गये थे।
|
इलमकुलम मनक्कल शंकरन नंबूदरीपाद (अंग्रेज़ी: E. M. S. Namboodiripad; जन्म- 14 जुलाई, 1909, पालघाट ज़िला, केरल; मृत्यु- 19 मार्च, 1998, तिरुवनंतपुरम, केरल) भारत के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे। केरल का प्रथम मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य इन्हें मिला था। ई. एम. एस. नंबूदरीपाद एक समाजवादी मार्क्सवादी विचारक, क्रांतिकारी, लेखक, इतिहासकार और सामाजिक टीकाकार के रूप में भी प्रसिद्ध थे। वे भारत में पहली गैर 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के मुख्यमंत्री के रूप में पहली लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित कम्युनिस्ट सरकार के नेता बने थे।