केदारनाथ सिंह
|
|
पूरा नाम
|
केदारनाथ सिंह
|
जन्म
|
7 जुलाई, 1934
|
जन्म भूमि
|
चकिया गाँव, बलिया (उत्तर प्रदेश)
|
मृत्यु
|
19 मार्च, 2018
|
मृत्यु स्थान
|
नई दिल्ली
|
कर्म-क्षेत्र
|
कवि, लेखक
|
मुख्य रचनाएँ
|
अभी बिल्कुल अभी, ज़मीन पक रही है, यहाँ से देखो, अकाल में सारस, उत्तर कबीर और अन्य कविताएँ, बाघ, तालस्ताय और साइकिल
|
भाषा
|
हिंदी
|
विद्यालय
|
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
|
शिक्षा
|
एम.ए. (हिंदी), पी.एच.डी.
|
पुरस्कार-उपाधि
|
ज्ञानपीठ पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, कुमारन आशान पुरस्कार, जीवन भारती सम्मान, दिनकर पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, व्यास सम्मान (1997)
|
नागरिकता
|
भारतीय
|
अन्य जानकारी
|
इनकी कविताओं के अनुवाद लगभग सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी, स्पेनिश, रूसी, जर्मन और हंगेरियन आदि विदेशी भाषाओं में भी हुए हैं।
|
इन्हें भी देखें
|
कवि सूची, साहित्यकार सूची
|
केदारनाथ सिंह (अंग्रेज़ी: Kedarnath Singh, जन्म: 7 जुलाई, 1934 - 19 मार्च, 2018) प्रमुख आधुनिक हिंदी कवियों एवं लेखकों में से हैं। केदारनाथ सिंह चर्चित कविता संकलन ‘तीसरा सप्तक’ के सहयोगी कवियों में से एक हैं। इनकी कविताओं के अनुवाद लगभग सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी, स्पेनिश, रूसी, जर्मन और हंगेरियन आदि विदेशी भाषाओं में भी हुए हैं। कविता पाठ के लिए दुनिया के अनेक देशों की यात्राएँ की हैं।