खुशवंत सिंह
खुशवंत सिंह
| |
पूरा नाम | खुशवंत सिंह |
जन्म | 2 फ़रवरी, 1915 |
जन्म भूमि | हदाली, पंजाब (अब पाकिस्तान) |
मृत्यु | 20 मार्च, 2014 |
मृत्यु स्थान | नई दिल्ली |
अभिभावक | सोभा सिंह |
पति/पत्नी | कवल मलिक |
संतान | राहुल सिंह और माला |
कर्म भूमि | भारत |
मुख्य रचनाएँ | 'डेल्ही', 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'द कंपनी ऑफ़ वूमन' तथा 'सिक्खों का इतिहास' आदि। |
विद्यालय | 'गवर्नमेंट कॉलेज', लाहौर और 'कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी' |
शिक्षा | क़ानून की डिग्री |
पुरस्कार-उपाधि | 'पद्म भूषण' (1974), 'पद्म विभूषण' (2007) |
प्रसिद्धि | पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार, इतिहासकार |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | कुछ वर्षों तक खुशवंत सिंह जी ने भारत के विदेश मंत्रालय में विदेश सेवा के महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्ष 1980 से 1986 तक वे राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे। |
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
खुशवंत सिंह (अंग्रेज़ी: Khushwant Singh; जन्म- 2 फ़रवरी, 1915 - मृत्यु: 20 मार्च, 2014) भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। एक पत्रकार के रूप में इन्होंने बहुत लोकप्रियता प्राप्त की है। 'भारत सरकार' के 'विदेश मन्त्रालय' में विदेश सेवा के सम्माननीय पद पर भी खुशवंत सिंह जी ने कार्य किया है। वर्ष 2000 में इनको 'वर्ष का ईमानदार व्यक्ति' सम्मान मिला था। 'पद्म भूषण' (1974) और 'पद्म विभूषण' (2007) जैसे अलंकरणों से भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। खुशवंत सिंह ने कई अमूल्य रचनाएँ अपने पाठकों को प्रदान की हैं।
विषय सूची
जन्म और शिक्षा
खुशवंत सिंह का जन्म 2 फ़रवरी, 1915 ई. में पंजाब के 'हदाली' नामक स्थान (अब पाकिस्तान में) पर हुआ था। खुशवंत सिंह के पिता का नाम सर सोभा सिंह था, जो अपने समय के प्रसिद्ध ठेकेदार थे। उस समय सोभा सिंह को आधी दिल्ली का मालिक कहा जाता था।[1] खुशवंत सिंह जी ने 'गवर्नमेंट कॉलेज', लाहौर और 'कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी' में शिक्षा पाई थी। इसके बाद लंदन से ही क़ानून की डिग्री ली। उसके बाद तक वे लाहौर में वकालत करते रहे।
विवाह
खुशवंत सिंह जी का विवाह कवल मलिक के साथ हुआ। इनके पुत्र का नाम राहुल सिंह और पुत्री का नाम माला है।