देशबंधु गुप्त
देशबंधु गुप्त
| |
पूरा नाम | देशबंधु गुप्त |
जन्म | 14 जुलाई, 1900 |
जन्म भूमि | पानीपत, हरियाणा |
मृत्यु | 1951 |
मृत्यु कारण | विमान दुर्घटना |
अभिभावक | लाला शादीलाल |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | स्वतन्त्रता सेनानी तथा पत्रकार |
धर्म | हिन्दू |
जेल यात्रा | 'राष्ट्रीय आन्दोलन' के दौरान गुप्त जी कई बार गिरफ़्तार हुए और जेल की सज़ाएं भोगीं। 1942 के 'भारत छोड़ो आन्दोलन' के दौरान भी वे गिरफ़्तार हुए। |
विद्यालय | 'आर्य वैदिक हाईस्कूल', अंबाला; 'हिन्दू कॉलेज', दिल्ली |
संबंधित लेख | भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, लाला लाजपत राय |
अन्य जानकारी | एक पत्रकार के रूप में भी देशबंधु गुप्त प्रसिद्ध थे। पत्रकार जगत् में उन्होंने इतनी प्रसिद्धि पाई कि 1948 में 'अखिल भारतीय समाचार पत्र संपादक सम्मेलन' के अध्यक्ष चुन लिए गए थे। |
देशबंधु गुप्त (जन्म- 14 जुलाई, 1900, पानीपत, हरियाणा; मृत्यु- 1951) प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार थे। अपने विद्यार्थी जीवन में ही देशबंधु गुप्त राष्ट्रीय आन्दोलन में कूद पड़े थे। उनसे प्रभावित होकर ही लाला लाजपत राय ने उन्हें अपने साथ ले लिया था। गुप्त जी में संगठन करने की बड़ी क्षमता थी। वर्ष 1942 में 'भारत छोड़ो आन्दोलन' के दौरान इन्हें गिरफ़्तार किया गया और फिर 1945 में ही ये जेल से बाहर आ सके। एक पत्रकार के रूप में भी देशबंधु गुप्त जाने जाते थे। स्वामी श्रद्धानन्द ने इन्हें राष्ट्रीय पत्र 'तेज' का सम्पादक नियुक्त किया था। 1948 में 'अखिल भारतीय समाचार पत्र सम्पादक सम्मेलन' के अध्यक्ष भी आप चुने गए थे। गुप्त जी हमेशा 'जाति प्रथा' का विरोध करते रहे।
जन्म
देशबंधु गुप्त जी का जन्म 14 जुलाई, 1900 ई. को पानीपत, हरियाणा के एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनके पिता लाला शादीलाल पक्के आर्य समाजी थे। इनके घर में वैदिक रीति-रिवाजों का पूरी तरह से पालन होता था। इसका पूरा प्रभाव देशबंधु गुप्त के जीवन पर पड़ा।[1]
शिक्षा
देशबंधु गुप्त की आरम्भिक शिक्षा उन दिनों व्यवसायी लिखा-पढ़ी में प्रचलित महाजनी लिपि में हुई। फिर वे नगरपालिका के स्कूल और अंबाला के 'आर्य वैदिक हाईस्कूल' में भर्ती हुए। देशबंधु गुप्त ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के 'हिन्दू कॉलेज' में प्रवेश लिया। यह उनके जीवन में एक निर्णायक मोड़ था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 396 |