भीम सेन सच्चर
भीम सेन सच्चर
| |
पूरा नाम | भीम सेन सच्चर |
जन्म | 1 दिसंबर, 1894 |
जन्म भूमि | पेशावर, पंजाब[1] |
मृत्यु | 18 जनवरी, 1978 |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पद | पंजाब के मुख्यमंत्री |
कार्य काल | प्रथम बार-13 अप्रॅल, 1949-18 अक्टूबर, 1949 दूसरी बार-17 अप्रॅल, 1952-22 जुलाई, 1953 तक |
शिक्षा | बीए और एलएलबी |
संबंधित लेख | महात्मा गाँधी, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन |
अन्य जानकारी | भीम सेन सच्चर को 1921 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव के रूप में चुना गया। |
परिचय
भीम सेन सच्चर का जन्म 1 दिसंबर, 1894 को पेशावर[2], पंजाब में हुआ था। उनका विवाह कम उम्र में उनके ही समुदाय की एक लड़की से हुआ, जो उनके माता-पिता द्वारा पसंद की गई थी। भीम सेन सच्चर ने लाहौर में बीए और एलएलबी किया और गुजराँवाला में कानून की पढ़ाई की, जो अब पाकिस्तान में स्थित है। उनके बेटे, राजिंदर सच्चर एक वकील और जज थे, जिन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और सच्चर समिति के भी अध्यक्ष थे। अनुभवी भारतीय पत्रकार, वामपंथी कार्यकर्ता मयूर कुलदीप नायर, भीम सेन सच्चर के दामाद हैं।