गोपीनाथ साहा
गोपीनाथ साहा
| |
पूरा नाम | गोपीनाथ साहा |
जन्म | 1901 |
जन्म भूमि | हुगली ज़िला, पश्चिम बंगाल |
मृत्यु | 12 जनवरी, 1924 |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | क्रांतिकारी |
अद्यतन | 04:31, 10 मार्च-2017 (IST) |
गोपीनाथ साहा (अंग्रेज़ी: Gopinath Saha, जन्म- 1901, हुगली ज़िला, पश्चिम बंगाल; मृत्यु- 12 जनवरी, 1924) पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। वे 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' के सदस्य थे।[1] वे भारत के अमर क्रांतिकारियों की श्रृंखला में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनका मुख्य कार्य क्षेत्र बंगाल रहा।
परिचय
गोपीनाथ साहा का जन्म पूर्वी बंगाल के हुगली ज़िले के समरपुर नामक स्थान पर सन 1901 में हुआ था। समरपुर से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। वे 'युगान्तर पार्टी' की ओर आकर्षित हुए। उनकी आरंभ से ही राजनीतिक कार्यकलापों में ही रुचि रही। बाद में वे क्रांतिकारी गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। असहयोग आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अनेक बार जेल भी गए, किंतु आंदोलन के स्थगन से इनमें निराशा उत्पन्न हुई।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ गोपीनाथ शाह (हिंदी) क्रांति 1857। अभिगमन तिथि: 16 मार्च, 2017।
- ↑ देशभक्त क्रान्तिकारी गोपीनाथ साहा (हिन्दी) saadarindia.com। अभिगमन तिथि: 22 अगस्त, 2018।