बी. सत्य नारायण रेड्डी
बी. सत्य नारायण रेड्डी
| |
पूरा नाम | बी. सत्य नारायण रेड्डी |
जन्म | 21 अगस्त, 1927 |
जन्म भूमि | अन्नारम गांव, आन्ध्र प्रदेश |
मृत्यु | 6 अक्टूबर, 2012 |
मृत्यु स्थान | हैदराबाद, आंध्र प्रदेश |
नागरिकता | भारतीय |
पद | राज्यपाल (उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल) |
कार्य काल | 12 फ़रवरी 1990 से 25 मई 1993 तक |
शिक्षा | एल. एल. बी |
विद्यालय | निजाम कॉलेज, हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय |
जेल यात्रा | निजाम सरकार द्वारा सन 1948 में तथा 1 अगस्त, 1975 को इमरजेन्सी के दौरान ‘‘मीसा’’ के तहत अठ्ठारह माह तक बंदी बनाये गए। |
अन्य जानकारी | रेड्डी एक जाने माने स्वतंत्रता सेनानी थे, जो गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर केवल चैदह वर्ष की अल्प अवस्था में सन 1942 के ‘‘भारत छोड़ो आन्दोलन’’ में कूद पड़े थे। |
अद्यतन | 17:50, 19 अक्टूबर 2016 (IST)
|
बी. सत्य नारायण रेड्डी (अंग्रेज़ी: B. Satya Narayan Reddy जन्म- 21 अगस्त, 1927, अन्नारम गांव, आन्ध्र प्रदेश; मृत्यु- 6 अक्टूबर, 2012, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश) एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल थे।[1]
विषय सूची
परिचय एवं शिक्षा
बी. सत्य नारायण रेड्डी का जन्म आन्ध्र प्रदेश में महबूब नगर ज़िले के शादनगर अन्नारम गांव में एक कृषक परिवार में हुआ। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा रंगारेड्डी ज़िले के एडुलाबाद गांव में तथा उसके बाद कायस्थ पाठशाला, नागपल्ली स्कूल एवं केशव मैमोरियल स्कूल, हैदराबाद में ग्रहण की। हाईस्कूल की शिक्षा विवेकवर्धनी हाईस्कूल, हैदराबाद में तथा बी.ए. के डिग्री निजाम कॉलेज, हैदराबाद से ग्रहण करने के पश्चात् विख्यात उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से एल.एल.बी. (क़ानून) की डिग्री हासिल की।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ श्री बी0 सत्यनारायण रेड्डी (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 08 अक्टूबर, 2016।