ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
| |
पूरा नाम | ईश्वर चन्द्र विद्यासागर |
जन्म | 26 सितम्बर, 1820 |
जन्म भूमि | पश्चिम बंगाल |
मृत्यु | 29 जुलाई, 1891 |
मृत्यु स्थान | कोलकाता |
अभिभावक | ठाकुरदास बन्धोपाध्याय और भगवती देवी |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | स्वाधीनता सेनानी, शिक्षाशास्त्री और समाज सुधारक |
विशेष योगदान | ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के अनवरत प्रचार का ही नतीजा था कि 'विधवा पुनर्विवाह क़ानून-1856' पारित हो सका। |
अन्य जानकारी | आपने वर्ष 1848 में वैताल पंचविंशति नामक बंगला भाषा की प्रथम गद्य रचना का प्रकाशन किया था। |
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (अंग्रेज़ी: Ishwar Chandra Vidyasagar; जन्म- 26 सितम्बर, 1820, पश्चिम बंगाल; मृत्यु- 29 जुलाई, 1891, कोलकाता) भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षा शास्त्री व स्वाधीनता सेनानी थे। वे ग़रीबों व दलितों के संरक्षक माने जाते थे। उन्होंने स्त्री-शिक्षा और विधवा विवाह पर काफ़ी ज़ोर दिया। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने 'मेट्रोपोलिटन विद्यालय' सहित अनेक महिला विद्यालयों की स्थापना करवायी तथा वर्ष 1848 में वैताल पंचविंशति नामक बंगला भाषा की प्रथम गद्य रचना का भी प्रकाशन किया। नैतिक मूल्यों के संरक्षक और शिक्षाविद विद्यासागर जी का मानना था कि अंग्रेज़ी और संस्कृत भाषा के ज्ञान का समन्वय करके ही भारतीय और पाश्चात्य परंपराओं के श्रेष्ठ को हासिल किया जा सकता है।
जन्म तथा शिक्षा
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म 26 सितम्बर, 1820 को पश्चिमी मेदिनीपुर ज़िला, पश्चिम बंगाल में एक निर्धन धार्मिक परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम ठाकुरदास बन्धोपाध्याय था और माता भगवती देवी थीं। इनका बचपन बेहद ग़रीबी में व्यतीत हुआ था। गाँव के स्कूल से ही प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद छ: वर्ष की आयु में ही ईश्वर चन्द्र पिता के साथ कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) आ गये थे। वह कोई भी चीज़ बहुत जल्दी सीख जाते थे। उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के कारण उन्हें विभिन्न संस्थानों द्वारा कई छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई थीं। वे उच्चकोटि के विद्वान् थे। उनकी विद्वता के कारण ही उन्हें 'विद्यासागर' की उपाधि दी गई थी।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 नारी उत्थान के समर्थक, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 21 फ़रवरी, 2013।
- ↑ वर्नाक्युलर एजुकेशन
- ↑ असभ्यता से सभ्यता सिखाई विद्यासागर जी ने (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 21 फ़रवरी, 2013।
- ↑ स्वावलम्बन का पाठ (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 21 फ़रवरी, 2013।
- ↑ ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 21 फ़रवरी, 2013।