रतन लाल बंसल
|
|
पूरा नाम
|
रतन लाल बंसल
|
जन्म
|
1919
|
जन्म भूमि
|
फ़िरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
|
मृत्यु
|
1989
|
कर्म भूमि
|
भारत
|
कर्म-क्षेत्र
|
स्वतंत्रता सेनानी, लेखक तथा पत्रकार
|
मुख्य रचनाएँ
|
'तीन क्रांतिकारी शहीद', ' रेशमी पत्रों का षड़यंत्र' और 'आज के शहीद', 'आजाद हिन्द फ़ौज का इतिहास', 'शहीद चंद्रशेखर आजाद' आदि।
|
नागरिकता
|
भारतीय
|
अन्य जानकारी
|
रतन लाल बंसल आत्मप्रचार से सदैव दूर रहे। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें दो बार- एक बार फ़िरोजाबाद और फिर दिल्ली की चांदनी चौक इलाके की संसदीय सीट से सांसद का चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया था।
|
इन्हें भी देखें
|
कवि सूची, साहित्यकार सूची
|
रतन लाल बंसल (
अंग्रेज़ी:
Ratan Lal Bansal, जन्म-
1919,
फ़िरोजाबाद,
उत्तर प्रदेश; मृत्यु-
1989) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, लेखक तथा पत्रकार थे। पत्रकार शिरोमणि
बनारसीदास चतुर्वेदी से इनका निकट सम्पर्क था। सन
1942 के
भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रियता के कारण इन्होंने जेल की सज़ा भी काटी। रतन लाल बंसल के लेखन का विषय स्वाधीनता आंदोलन, क्रांतिकारी साहित्य, नारी मुक्ति और
इतिहास प्रमुख रहा। साम्प्रदायिकता के विरुद्ध कलम चलाई और अनेक लेख लिखे और पुस्तिकाएं छापी। अंधविश्वासों के खिलाफ अलख जगाया और नारी मुक्ति के पक्षधर बन अनेक लेख लिखे।