जीवराज मेहता
जीवराज मेहता
| |
पूरा नाम | जीवराज नारायण मेहता |
जन्म | 29 अगस्त, 1887 |
जन्म भूमि | बड़ौदा, गुजरात |
मृत्यु | 7 नवम्बर, 1978 |
पति/पत्नी | हंसा मेहता |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पद | प्रथम मुख्यमंत्री, गुजरात |
कार्य काल | 1 मई, 1960 से 3 मार्च, 1962 तक |
विद्यालय | 'ग्रांट मेडिकल कॉलेज', मुम्बई |
जेल यात्रा | जीवराज मेहता ने 1930 के 'नमक सत्याग्रह' और 1942 के 'भारत छोड़ो आन्दोलन' में भाग लिया और जेल की सज़ा भोगी। |
संबंधित लेख | हंसा मेहता, गाँधीजी |
विशेष | गाँधीजी को जब भी चिकित्सा परामर्श की आवश्कता होती तो सदा डॉक्टर जीवराज मेहता को ही याद किया जाता था। |
अन्य जानकारी | छात्र जीवन में जीवराज मेहता बड़े प्रतिभाशाली थे। मुंबई के 'ग्रांट मेडिकल कॉलेज' की पढ़ाई में उन्हें आठ में से सात विषयों में छात्रवृत्ति और पुरस्कार मिले थे। आठवें विषय का आधा पुरस्कार भी उन्हीं के हिस्से में आया था। |
विषय सूची
जन्म तथा शिक्षा
प्रमुख चिकित्सकों और देश के अनन्य सेवकों में से एक जीवराज मेहता का जन्म बड़ौदा रियासत के अमरेली कस्बे में 29 अगस्त, 1887 ई. को एक ग़रीब परिवार में हुआ था। छात्रवृत्ति और ट्यूशन करके जीवराज ने अपनी शिक्षा जारी रखी थी। वे बड़े प्रतिभाशाली छात्र थे। मुंबई के 'ग्रांट मेडिकल कॉलेज' की पढ़ाई में उन्हें आठ में से सात विषयों में छात्रवृत्ति और पुरस्कार मिले थे। आठवें विषय का आधा पुरस्कार भी उन्हीं के हिस्से में आया।
विदेश गमन
'मुंबई मेडकल कॉलेज' का अध्ययन पूरा करने के बाद जीवराज कॉलेज और टाटा फ़ंड से छात्रवृत्ति लेकर आगे अध्ययन के लिए इंग्लैंड चले गए। वहाँ भी एम.डी. की परीक्षा में सर्वप्रथम रहे। कुछ अन्य परीक्षाएँ भी ससम्मान पास करने के बाद वे 1915 ई. में भारत आए और शीघ्र ही उनकी गणना मुंबई के चोटी के डॉक्टरों में होने लगी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 324 |
- ↑ कर्म और धर्म (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 25 अगस्त, 2013।