नलिनी रंजन सरकार
नलिनी रंजन सरकार
| |
पूरा नाम | नलिनी रंजन सरकार |
जन्म | 1882 |
जन्म भूमि | मैमनसिंह ज़िला |
मृत्यु | 25 जनवरी, 1953 |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिंदू |
आंदोलन | बंग भंग और असहयोग आंदोलन |
अन्य जानकारी | नलिनी रंजन सरकार का सुरेंद्रनाथ बनर्जी, गाँधी जी, सी. आर. दास, मोतीलाल नेहरू आदि से निकट का सम्पर्क था। |
अद्यतन | 17:06, 27 मई 2017 (IST)
|
नलिनी रंजन सरकार (अंग्रेज़ी: Nalini Ranjan Sarkar, जन्म: 1882; मृत्यु: 25 जनवरी, 1953) भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता थे। वह 1949 में कुछ समय के लिये बंगाल के मुख्यमंत्री भी बने थे।
विषय सूची
परिचय
नलिनी रंजन सरकार का जन्म 1882 ई. को मैमनसिंह ज़िला[1], बांग्ला देश में हुआ था। वह एक मध्यवर्गीय कायस्थ परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने ब्रिटिश कालीन भारत के ढाका में पोगोस स्कूल से 1902 में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद, ढाका के जगन्नाथ कॉलेज में प्रवेश लिया। फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय के सिटी कॉलेज में प्रवेश लिया, लेकिन वित्तीय कारणों से उनकी पढ़ाई पूरी न हो सकी। अपने व्यवसाय के सिलसिले में वे अनेक देशों में गए, उद्योग सगंठनों का प्रतिनिधित्व किया। शिक्षा संस्थाओं से भी वे संबद्ध थे। कुछ समय तक वे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर भी रहे।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ आज़ादी से पहले भारत का क्षेत्र
- ↑ भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |लिंक:- [419]