बिधान चंद्र राय
बिधान चंद्र राय
| |
पूरा नाम | डॉ. बिधान चंद्र राय |
जन्म | 1 जुलाई, 1882 |
जन्म भूमि | बाँकिपुर, बिहार |
मृत्यु | 1 जुलाई, 1962 |
मृत्यु स्थान | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
मृत्यु कारण | दिल का दौरा |
अभिभावक | पिता- प्रकाश चंद्र राय, माता- कमिनी देवी |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | स्वतन्त्रता सेनानी, वरिष्ठ चिकित्सक, कुशल राजनीतिज्ञ, शिक्षक |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
कार्य काल | मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल प्रथम-23 जनवरी, 1948 से 25 जनवरी, 1950 |
शिक्षा | एम. डी. (चिकित्सक) |
विद्यालय | कलकत्ता मेडिकल कॉलेज, पटना कॉलेज |
पुरस्कार-उपाधि | भारत रत्न, डॉक्टर ऑफ़ सांइस |
अन्य जानकारी | 'डॉ. बी.सी.राय राष्ट्रीय पुरस्कार' सन 1976 में इनके नाम पर आरम्भ किया गया। यह पुरस्कार चिकित्सा, दर्शन, साहित्य, कला और राजनीति विज्ञान के लिए दिया जाता है। |
जन्म
बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई सन् 1882 को बिहार राज्य के पटना ज़िले में बांकीपुर में हुआ था। उनके पिता श्री प्रकाश चंद्र राय वहाँ के डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता का नाम श्रीमती कमिनी देवी था। बिधान चंद्र अपने माता पिता की पाँच संतानों में सबसे छोटे थे। कहा जाता है कि बिधान चंद्र के पूर्वज बंगाल के राजघराने से सम्बंधित थे और उन्होंने मुग़लों का जमकर मुकाबला किया था। यद्यपि कालांतर में राजशाही का वह प्रभाव जाता रहा तथा सरकारी नौकरी होते हुए भी प्रकाश चंद्र राय की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।