शिवप्रसाद गुप्त
शिवप्रसाद गुप्त
| |
पूरा नाम | शिवप्रसाद गुप्त |
जन्म | 28 जून, 1883 |
जन्म भूमि | बनारस, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु | 24 अप्रैल, 1944 |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार |
जेल यात्रा | शिवप्रसाद गुप्त अपनी राष्ट्रवादी गतिविधियों के कारण अनेक बार जेल गये। |
विद्यालय | इलाहाबाद विश्वविद्यालय |
शिक्षा | स्नातक |
अन्य जानकारी | शिवप्रसाद गुप्त 'काशी विद्यापीठ' के संस्थापक थे। इन्होंने बनारस में 'भारत माता मन्दिर' का भी निर्माण करवाया था। |
शिवप्रसाद गुप्त (अंग्रेज़ी: Shivprasad Gupta, जन्म- 28 जून, 1883, बनारस, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 24 अप्रैल, 1944) हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक थे। देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों को इनका समर्थन प्राप्त था। अपनी राष्ट्रवादी गतिविधियों के लिए भी शिवप्रसाद गुप्त ने कई बार जेल की सजा काटी। ये 'काशी विद्यापीठ' के संस्थापक थे। बनारस में 'भारत माता मन्दिर' का निर्माण भी इन्होंने करवाया था।
जन्म तथा शिक्षा
शिवप्रसाद गुप्त का जन्म बनारस, उत्तर प्रदेश के एक समृद्ध वैश्य परिवार में 28 जून, 1883 को हुआ था। उन्होंने संस्कृत, फ़ारसी और हिन्दी का अध्ययन घर पर ही किया था। उन्होंने इलाहाबाद से स्नात्तक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
राष्ट्रवादी
पण्डित मदन मोहन मालवीय, लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी, आचार्य नरेन्द्र देव तथा डॉ. भगवान दास से शिवप्रसाद गुप्त अत्यन्त प्रभावित थे। क्रांतिकारियों को भी इनका सहयोग प्राप्त था। वे अपनी राष्ट्रवादी गतिविधियों के कारण अनेक बार जेल भी गये।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 18 अगस्त, 2013।
- ↑ राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 18 अगस्त, 2013।