1944
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1944 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2001 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1866 है।
वर्ष ईसवी सन् 1944 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- मित्र राष्ट्रों का रोम में प्रवेश एवं इन्होंने फ़्राँस, बेल्जियम एवं बुल्गारिया को स्वतंत्र किया।
- 15 फ़रवरी - ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
- 6 जुलाई - महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
- 19 अगस्त - भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
- 20 अगस्त - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म
वर्ष ईसवी सन् 1944 में जन्मे व्यक्ति
- 1 जनवरी - के. एल. चिशी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और नागालैंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।
- 11 जनवरी- शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ।
- 13 फ़रवरी- ओडूविल उन्नीकृष्णनन - भारतीय अभिनेता
- 1 मार्च - बुद्धदेव भट्टाचार्य - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 21 अप्रॅल - एन. गोपालस्वामी - भारत के 15वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
- 13 जून - बान की मून - संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे।
- 13 जुलाई - ज़ोरामथंगा - राजनीतिक दल 'मिज़ो नेशनल फ्रंट' के राजनीतिज्ञ हैं।
- 23 अगस्त- सायरा बानो, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
- 10 सितम्बर - चित्रा मुद्गल - आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।
- 16 अक्टूबर - लच्छू महाराज - भारत के जानेमाने तबला वादक।
- 6 अक्टूबर - जीतनराम माँझी - जनता दल (यूनाइटेड) के राजनेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
- 25 दिसंबर- मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक
- 30 नवंबर - मैत्रेयी पुष्पा - हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।
- 24 नवंबर- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।
- 30 दिसम्बर - वेद प्रताप वैदिक - भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी हैं।
- 29 दिसंबर - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।