मिज़ोरम
मिज़ोरम
| |
राजधानी | आईजोल |
स्थापना | 20 फ़रवरी, 1987 |
जनसंख्या | 10,91,014 [1] |
· घनत्व | 42[1] /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 21,087 वर्ग किमी [1] |
भौगोलिक निर्देशांक | 23°22′N 92°00′E |
तापमान | 20 °C (औसत) |
· ग्रीष्म | 29 °C |
· शरद | 11 °C |
ज़िले | 8[1] |
साक्षरता | 91.85[1]% |
राज्यपाल | पी एस श्रीधरन पिल्लई[1] |
मुख्यमंत्री | ज़ोरामथंगा[1] |
विधानसभा सदस्य | 40 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 16:25, 30 जनवरी 2016 (IST)
|
मिज़ोरम (अंग्रेज़ी:Mizoram) भारत गणराज्य में एक पर्वतीय प्रदेश है। मिज़ोरम देश के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किमी. है। मिज़ोरम के पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बांग्लादेश है। पश्चिमोत्तर में त्रिपुरा, उत्तर में असम तथा पूर्वोत्तर में मणिपुर है। मिज़ोरम की राजधानी आईजोल है। फ़रवरी, 1987 को यह भारत का 23वां राज्य बना। 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक ज़िला था। मिज़ोरम में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है तथा इस क्षेत्र में प्रकृति की विभिन्न छटाएं देखने को मिलती हैं। यह क्षेत्र विभिन्न प्रजाति के प्राणियों तथा वनस्पतियों से संपन्न है।
इतिहास
1891 में ब्रिटिश शासन में जाने के बाद कुछ वर्षो तक उत्तर का लुशाई पर्वतीय क्षेत्र असम के और आधा दक्षिणी भाग पश्चिम बंगाल के अधीन रहा। 1898 में दोनों को मिलाकर एक ज़िला बना दिया गया जिसका नाम 'लुशाई हिल्स ज़िला'। यह असम के मुख्य आयुक्त के प्रशासन में आ गया। 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिज़ोरम केंद्रशासित प्रदेश बन गया। भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक समझौते के फलस्वरूप 20 फ़रवरी, 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 1.4 1.5 1.6 Mizoram at a glance (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) मिज़ोरम की आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 3 जून, 2011।
- ↑ 16 से 664 लाख वर्ष पुरानी चट्टानें
- ↑ निवेश के अवसर (हिन्दी) भारत सरकार। अभिगमन तिथि: 11 जून, 2011।
- ↑ जिसमें भूखंड को जला कर साफ़ किया जाया है और मिश्रित फ़सल बोई जाती है
- ↑ मूल संरचना (हिन्दी) भारत सरकार। अभिगमन तिथि: 11 जून, 2011।