पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल
| |
राजधानी | कोलकाता |
राजभाषा(एँ) | बांग्ला भाषा, हिन्दी भाषा, अंग्रेज़ी भाषा |
स्थापना | 1 नवम्बर, 1956 |
जनसंख्या | 8,01,76,197 [1] |
· घनत्व | 903[1] /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 88,752 वर्ग किमी[1] |
भौगोलिक निर्देशांक | 22.5697°N 88.3697°E |
ज़िले | 20[2] |
लिंग अनुपात | 1000:934 [1] ♂/♀ |
साक्षरता | 68.64 [1]% |
· स्त्री | 59.61% |
· पुरुष | 77.20% |
राज्यपाल | जगदीप धनखड़ |
मुख्यमंत्री | ममता बनर्जी[1] |
राजकीय वृक्ष | सप्तपर्ण (Alstonia scholaris) |
बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 20:42, 23 जुलाई 2014 (IST)
|
पश्चिम बंगाल (बांग्ला: পশ্চিমবঙ্গ पोश्चिम बोंगो) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, उड़ीसा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। पश्चिम बंगाल में 19 ज़िले है। पश्चिम बंगाल की मुख्य भाषा बांग्ला है।
- क्रिकेट तथा फुटबॉल यहाँ के लोकप्रियतम खेलों में से हैं।
- मोहन बगान एवं ईस्ट बंगाल जैसी टीम इसी प्रदेश से हैं।
- नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहाँ लम्बी तथा सुव्यवस्थित परम्परा रही है।
- बंकिम चंद्र, भूदेव मुखोपाध्याय और स्वामी विवेकानंद जैसे मौलिक सामाजिक चिंतकों की भूमि है।
- पश्चिम बंगाल में भादू बाग्दी नाम की एक वनवासी जाति पायी जाती है।
भूगोल
पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व में बांग्लादेश, पश्चिम में नेपाल, उत्तर-पूर्व में भूटान, उत्तर में सिक्किम, पश्चिम में बिहार, झारखंड, दक्षिण-पश्चिम में उड़ीसा तथा दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। पश्चिम बंगाल राज्य में भारत के हुगली नदी पर कोलकाता से 22 मील उत्तर चौबीस परगना ज़िले में नईहाटी नगर स्थित है।
क्षेत्रफल
पश्चिम बंगाल का क्षेत्रफल 88,752 वर्ग किलोमीटर है।
जलवायु
पश्चिम बंगाल में उष्णकटिबंधीय आर्द्र शुष्क जलवायु रहती है। वार्षिक औसत तापमान 26.8° से. रहता है। ग्रीष्म ऋतु गर्म एवं आर्द्र रहती है, जिसमें न्यूनतम तापमान 30° लगभग रहता है। मई और जून माह में यह 40° को भी पार कर जाता है। शीत ऋतु में न्यूनतम तापमान 12° से. तक हो जाता है। दिसंबर से फ़रवरी के बीच यह तापमान रहता है। ग्रीष्मकाल के आरंभ में धूल भरी आंधियां आती हैं और उसके बाद बारिश होती है जो भीषण गरमी से राहत दिलाती है। मानसून में अधिकतम वर्षा अगस्त में होती हैं। कोलकाता की प्रधान समस्या प्रदूषण है। यहाँ का सस्पेन्डेड पर्टिकुलेट मैटर (Suspended Particulate Matter) स्तर भारत के अन्य प्रधान शहरों की अपेक्षा बहुत अधिक है जो धुंध का कारण बनता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 1.4 1.5 मुखपृष्ठ पश्चिम बंगाल (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 13 मई, 2012।
- ↑ आधिकारिक वेबसाइट