दीघा तट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दीघा समुद्र तट विष्णुपुर, पश्चिम बंगाल का पर्यटन स्थल है। विष्णुपुर शहर अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिये भी जाना जाता है। दीघा तट दुनिया भर में सबसे चौड़े समुद्र तटों में से एक है। इस सुंदर और स्वच्छ दीघा तट से पर्यटक पूरे राज्य के सबसे बेहतरीन सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं।

  • दीघा तट का सपाट और कठोर होना ही इसकी विशेषता है।
  • भारत के पूर्व गवर्नर-जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने इसे 'पूर्व का ब्राइटन' कहा था।
  • इस समुद्र तट के निकट ही एशिया का सबसे बड़ा समुद्री मछली घर (अक्वेरियम) और अनुसंधान केंद्र स्थित है।
  • यह समुद्र तट दीघा शहर में स्थित है और सभी क्षेत्र के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
  • पर्यटकों को यहां की छोटी-छोटी दुकानों पर खाद्य पदार्थ और खिलौनों से लेकर हस्त शिल्प और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली किराने के सामान तक सब कुछ उपलब्ध हो सकता हैै।[1]
  • दीघा तट के कुछ रेस्तरां पर अद्भुत सी फूड मिलता है, जिसका आनंद एक बार अवश्य लेना चाहिये।
  • आगंतुक यहां पैरासाइक्लिंग जैसी कई मजेदार गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।
  • बिश्व बंगला पार्क समुद्र तट के दाईं ओर स्थित है।
  • समुद्र तट के साथ-साथ लगी संगमरमर की पट्टियां मुंबई के मरीन ड्राइव की याद दिलाएंगी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दीघा बीच (हिंदी) incredibleindia.org। अभिगमन तिथि: 26 जून, 2021।

संबंधित लेख