विक्‍टोरिया मेमोरियल, कोलकाता

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg विक्‍टोरिया मेमोरियल एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- विक्‍टोरिया मेमोरियल
विक्‍टोरिया मेमोरियल, कोलकाता
विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता
विवरण 'विक्‍टोरिया मेमोरियल' कोलकाता स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक है, जो महारानी विक्टोरिया को समर्पित है। यह अपने शानदार स्थापत्य के लिए जाना जाता है।
राज्य पश्चिम बंगाल
ज़िला कोलकाता
स्थापना 1905 ई.
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 22° 32' 41.64", पूर्व- 88° 20' 33.00"
मार्ग स्थिति विक्‍टोरिया मेमोरियल हावड़ा जंक्शन से लगभग 7 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
प्रसिद्धि मेमोरियल में एक शानदार संग्रहालय है, जहाँ महारानी विक्टोरिया के पियानो और स्टडी-डेस्क सहित 3000 से अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
कैसे पहुँचें हवाई जहाज़, रेल, बस आदि
हवाई अड्डा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा व दमदम हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन हावड़ा जंक्शन, सियालदह जंक्शन
बस अड्डा बस अड्डा, कोलकाता
यातायात साइकिल-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, मीटर-टैक्सी, सिटी बस, ट्राम और मेट्रो रेल
कहाँ ठहरें होटल, अतिथि ग्रह, धर्मशाला
एस.टी.डी. कोड 033
ए.टी.एम लगभग सभी
Map-icon.gif गूगल मानचित्र
अन्य जानकारी मार्बल का बना यह स्‍मारक ब्रिटिश और मुग़ल वास्‍तुशैली का अद्भुत संगम है। इसके मुग़ल शैली के गुंबदों में सारसेनिक और पुनर्जागरण काल की शैलियाँ दिखाई पड़ती हैं।
अद्यतन‎

विक्‍टोरिया मेमोरियल पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में स्थित स्मारक है, जो रानी विक्टोरिया को समर्पित है। इसकी स्‍थापना अंग्रेज़ गवर्नर-जनरल लॉर्ड कर्ज़न ने 1905 ई. में की थी। संगमरमर का बना यह स्‍मारक ब्रिटिश और मुग़ल वास्‍तुशैली का अद्भुत संगम है।

  • विक्‍टोरिया मेमोरियल की स्‍थापना लॉर्ड कर्ज़न की पहल पर इंडो-ब्रिटिश इतिहास पर विशेष जोर देने के साथ महारानी विक्टोरिया की याद में काल विशेष संग्रहालय के रूप में की गई थी।
  • यह 57 एकड़ भूमि पर निर्मित है और इसे ‘राज का ताज’ कहा जाता है, क्‍योंकि भारत में इंडो-ब्रिटिश स्‍थापत्‍य कला के सर्वोत्‍तम नमूने के रूप में मान्‍यता प्राप्‍त विक्‍टोरिया मेमोरियल को सन 1921 में आम जन के लिए खोला गया था और 1935 के भारत सरकार के अधिनियम द्वारा इसे राष्‍ट्रीय महत्त्व का संस्‍थान घोषित किया गया।
  • वर्तमान में विक्‍टोरिया मेमोरियल भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा देखे जाने वाले संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2013-2014 में इसकी वीथियों का लगभग 20 लाख लोगों ने और बगीचे का अलग से 13 लाख से अधिक लोगों ने दौरा किया।
  • विक्‍टोरिया मेमोरियल संग्रह के पास नौ दीर्घाओं में प्रदर्शित 28,394 कलाकृतियाँ हैं, जो देश की संस्कृति को दर्शाता है।
  • इसकी दीवारों पर बेहतरीन नक़्क़ाशी की गई है। इस स्मारक में शिल्पकला का सुंदर मिश्रण है। इसके मुग़ल शैली के गुंबदों में सौरसेनिक और पुनर्जागरण काल की शैलियाँ दिखाई पड़ती हैं।
  • मेमोरियल में एक शानदार संग्रहालय है, जहाँ महारानी विक्टोरिया के पियानो और स्टडी-डेस्क सहित 3000 से अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख