गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान
गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान, जलपाईगुडी
विवरण 'गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान' जलपाईगुड़ी शहर से 52 कि.मी. दूर मूर्ति और जलढ़ाका नदी के तट पर स्थित वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान है।
राज्य पश्चिम बंगाल
ज़िला जलपाईगुड़ी
स्थापना 1949 (1992 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया)
भौगोलिक स्थिति उत्तर- 26°42′; पूर्व- 88°48′
मार्ग स्थिति यह उद्यान बागडोगरा हवाई अड्डे से लगभग 87 कि.मी. की दूरी पर है।
प्रसिद्धि गैंडा, हाथी, गौड़, तेंदुआ गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य आकर्षण हैं।
कैसे पहुँचें हवाई जहाज़, रेल, बस आदि
हवाई अड्डा बागडोगरा हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन जलपाईगुडी रेलवे स्टेशन
यातायात टैक्सी, जीप और कार
क्या देखें प्राकृतिक सुन्दरता के मनमोहक दृश्य, खुले मैदान, घने जंगल और सुन्दर झरने
Map-icon.gif गूगल मानचित्र

गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी से 52 कि.मी. दूर मूर्ति और जलढ़ाका नदी के तट पर स्थित वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान है।

  • इस उद्यान को वर्ष 1949 में एक वन्यजीव अभयारण्य और 1992 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटक प्राकृतिक सुन्दरता के मनमोहक दृश्य, खुले मैदान, घने जंगल और सुन्दर झरनों को देख सकते हैं।
  • इन सबके अलावा इस राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों के ख़ूबसूरत दृश्य देखना भी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। गैंडा, हाथी, गौड़, तेंदुआ गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य आकर्षण हैं।
  • उद्यान की सैर पर आने वाले पर्यटक यहाँ के वन्य जीवों की आकर्षक तस्वीरों को अपने कैमरों में कैद करके भी ले जाते हैं।
गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान, जलपाईगुड़ी


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख