बिनसर वन्यजीव अभयारण्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बिनसर वन्यजीव अभयारण्य

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य (अंग्रेज़ी: Binsar Wildlife Sanctuary) अल्मोड़ा से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह वन्यजीव अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं। बिनसर कोई शहर या गांव नही बल्कि यह एक वन क्षेत्र हैं जोकि पर्यटकों को ओक के पेड़ों की सुंदरता के लिए आकर्षित करता हैं। 200 से अधिक प्रजातियों के पेड़ो के लिए जाना जाने वाला यह स्थान 1988 में स्थापित किया गया था। बिनसर वन्यजीव अभयारण्य एक और बड़ा आकर्षण हिमालय का राजसी मनोरम दृश्य है, जो हमारे पड़ोसी देश नेपाल में 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तक फैला हुआ है।

स्थिति तथा पर्यटन

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के दर्शनीय स्थानों में से एक है। यह समुद्रतल से लगभग 2420 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। बिनसर से राजसी हिमालय की चोटियों, जैसे- चौखम्बा, नंदा देवी, नंदा कोट, पंचाचूली और केदारनाथ के मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्य दिखाई देते है। बिनसर का मुख्य आकर्षण जीरो पॉइंट से हिमालय की चोटियों का राजसी और मनोरम दृश्य 300 किलोमीटर की दूरी पर है। यह कॉम्पैक्ट पहाड़ी शहर बिनसर वन्यजीव अभयारण्य से घिरा हुआ है, जो दुर्लभ जानवरों, पक्षियों और फूलों की प्रजातियों के आवास के रूप में कार्य करता है। बिनसर एक छोटा सा शहर है जो कुमाऊं की पहाड़ी पर बसा है। यहाँ का मौसम हमेशा सुहावना रहता है। इस जगह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर-नवंबर का है।

स्थापना तथा जीव प्रजातियाँ

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य 1988 में स्थापित किया गया था, यह 45.59 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है। अभयारण्य को एक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है, क्योंकि इस अभयारण्य में 200 से अधिक प्रजातियाँ हैं, जिनमें फ़ॉर्किटेल, ब्लैकबर्ड्स, लाफिंग थ्रश, कालिज तीतर, नटचैचेस, पारकेट और मोनाल शामिल हैं।

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में 200 पक्षियों की प्रजातियों, बार्किंग हिरण, हिमालयी भालू, तेंदुआ, लोमड़ी, कस्तूरी मृग, लंगूर, साही, उड़न गिलहरी, चीतल, जंगल बिल्ली आदि देखने को मिलती है। इतनी अधिक प्रजातियों के साथ बिनसर वन्यजीव अभयारण्य पक्षी उत्साही लोगों के लिए स्वर्ग के सामान है। इस क्षेत्र के विभिन्न पूजनीय तीर्थस्थलों के अलावा बिनसर को कुछ अद्भुत पुरातत्व स्थलों के लिए भी जाना जाता है। बिनसर अभयारण्य संग्रहालय पर्यटकों को क्षेत्र के सांस्कृतिक इतिहास के बारे में शिक्षित करता है। इसके अलावा, मेगालिथिक युग से कुछ पत्थर की मूर्तियां हैं।

कैसे पहुंचे

यहाँ तक पर्यटक आसानी से पहुँच सकते हैं।

हवाई मार्ग - निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हैं यहाँ से बिनसर वन्यजीव अभयारण्य की दूरी लगभग 139 किलोमीटर है। पंतनगर से आसानी से टैक्सी अथवा कार से जा सकते हैं।

रेलमार्ग - निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। यहाँ से बिनसर वन्यजीव अभयारण्य की दूरी लगभग 112 किलोमीटर हैं। यहाँ से आसानी से टैक्सी अथवा कार में जा सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख