नैनीताल
नैनीताल
| |
विवरण | नैनीताल, उत्तरी उत्तराखंड राज्य के उत्तर मध्य भारत में शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित है। 1841 में स्थापित यह नगर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तल से 1,934 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। |
राज्य | उत्तराखंड |
ज़िला | नैनीताल |
निर्माता | पी. बेरून |
स्थापना | 1841 |
भौगोलिक स्थिति | उत्तर- 29.38°, पूर्व- 79.45° |
मार्ग स्थिति | पंत नगर हवाई अड्डे से लगभग 63 किमी दूर है। |
प्रसिद्धि | झीलों के लिए |
कब जाएँ | अप्रैल-जून, सितंबर-अक्टूबर |
![]() |
पंत नगर हवाई अड्डा |
![]() |
काठगोदाम रेलवे स्टेशन |
![]() |
नैनीताल बस अड्डा |
क्या देखें | नैनीताल पर्यटन |
कहाँ ठहरें | होटल, धर्मशाला, अतिथिग्रह, रिजॉर्ट |
क्या ख़रीदें | गर्म ऊनी वस्त्र, हस्तशिल्प वस्तुएँ और मोमबत्तियाँ |
एस.टी.डी. कोड | 05942 |
![]() |
गूगल मानचित्र |
संबंधित लेख | नैनी झील, सात ताल झील, भीमताल झील, नौकुचिया ताल, त्रिऋषि सरोवर, मुक्तेश्वर |
अन्य जानकारी | पौराणिक इतिहासकारों के अनुसार मानसखंड के अध्याय 40 से 51 तक नैनीताल क्षेत्र के पुण्य स्थलों, नदी, नालों और पर्वत श्रृंखलाओं का 219 श्लोकों में वर्णन मिलता है। |
अद्यतन | 20:12, 18 नवम्बर 2014 (IST)
|
नैनीताल (अंग्रेज़ी: Nainital) भारत के उत्तरी राज्य उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन नगर है। नैनीताल, उत्तराखंड के उत्तर मध्य भारत में शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित एक नगर है। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। बर्फ़ से ढके पहाड़ों के बीच बसा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा। इसलिए इसे 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है। नैनीताल को चाहे जिधर से देखा जाए, यह बेहद ख़ूबसूरत है। इसे भारत का 'लेक डिस्ट्रिक्ट' कहा जाता है, क्योंकि इसकी पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। इसकी भौगोलिक विशेषता निराली है। नैनीताल का सबसे कम तापमान 27.06°C से 8.06°C के बीच रहता है। नैनीताल का दृश्य नैनों को सुख देता है।
भौगोलिक स्थिति
नैनीताल शहर उत्तर-मध्य भारत के उत्तरी उत्तराखंड राज्य में शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित है। 1841 में स्थापित यह नगर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तल से लगभग 1,934 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह नगर एक सुंदर झील के आस-पास बसा हुआ है और इसके चारों ओर वनाच्छादित पहाड़ हैं। नैनीताल के उत्तर में अल्मोड़ा, पूर्व में चम्पावत, दक्षिण में ऊधमसिंह नगर और पश्चिम में पौड़ी एवं उत्तर प्रदेश की सीमाएँ मिलती हैं। जनपद के उत्तरी भाग में हिमालय क्षेत्र तथा दक्षिण में मैदानी भाग हैं जहाँ साल भर आनंददायक मौसम रहता है।