शिमला
शिमला
| |
विवरण | शिमला को सिमला नाम से जाना जाता था। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और शिमला ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | शिमला |
भौगोलिक स्थिति | उत्तर-31° 6′ 12″, पूर्व-77° 10′ 20″ |
मार्ग स्थिति | शिमला से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए बसों का परिचालन किया जाता है। बसों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 22 से निजी वाहनों द्वारा भी कोहिमा तक पहुँचा जा सकता है। |
कब जाएँ | मई से अक्टूबर |
कैसे पहुँचें | हवाई जहाज, रेल, बस, टैक्सी |
![]() |
रेलवे स्टेशन कालका, चंडीगढ़ और पठानकोट |
![]() |
शिमला बस अड्डा |
क्या देखें | हिमालय पर्वत की निचली शृंखलाओं में अवस्थित शिमला शहर देवदार, चीड़ और माजू के जंगलों से घिरा है। इसके उत्तर में बर्फ़ से ढकी पर्वत शृंखलाएँ है। यहाँ घाटी का सुंदर दृश्य दिखाई देता है |
कहाँ ठहरें | होटल, अतिथि-ग्रह, धर्मशाला |
क्या ख़रीदें | शॉल, टोपी, हस्तशिल्प वस्तुएँ |
एस.टी.डी. कोड | 0177 |
ए.टी.एम | लगभग सभी |
![]() |
शिमला गूगल मानचित्र |
अद्यतन | 11:06, 6 अक्टूबर 2016 (IST)
|
शिमला को सिमला नाम से जाना जाता था। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और शिमला ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। देश की आज़ादी के एक वर्ष बाद तक यह ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में अपनी महत्ता सिद्ध करता रहा। शिमला भारत के साथ-साथ पूरी दूनिया में अपने अनुपम सौंदर्य के कारण सैलानियों का प्रिय दर्शनीय स्थल रहा है। शिमला, रोमांचक खेलों जैसे स्कीइंग, ट्रेकिंग, फिशिंग और गोल्फ के लिए एक सुविधाजनक बेस का काम भी करता है। यद्यपि ब्रिटिश साम्राज्य समाप्त हो चुका है पर इसकी छाप अभी भी शिमला में दिखाई पड़ती है। भारत में ब्रिटिशों की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा यह शहर पहले से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। अब हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी के रूप में शिमला में सभी सुविधाएँ मौजूद हैं। शिमला का नाम देवी श्यामला के नाम पर रखा गया है जो काली का अवतार है।
स्थिति
शिमला समुद्र तल से 6890 फीट ऊंचा, देश का सर्वाधिक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कि 12 किलोमीटर लम्बाई में फैला हैं। शिमला चंडीगढ़ से 114 किलोमीटर उत्तर में लगभग 2,200 मीटर की ऊँचाई पर लघु हिमालय की एक पर्वत चोटी पर स्थित है। शिमला लगभग 7267 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और यह अर्ध चक्र आकार में बसा हुआ है। जहां पूरे वर्ष ठण्डी हवाएँ बहने का वरदान है।