जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर
| |
राजधानी | जम्मू (शीतकालीन) श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) |
राजभाषा(एँ) | उर्दू, कश्मीरी, पहाड़ी, लद्दाखी और डोगरी |
स्थापना | 26 जनवरी, 1947 |
जनसंख्या | 10,143,700[1] |
· घनत्व | 100 /कि.मी2 (259 /sq mi) [2] /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 222,236 किमी2 (85,806 मील2) |
भौगोलिक निर्देशांक | 33° 27′ 0″ उत्तर, 76° 14′ 24″ पूर्व |
तापमान | 23 °C (औसत) |
· ग्रीष्म | 23.4 - 43.0 °C |
· शरद | 4.3 - 26.2 °C |
ज़िले | 22 |
सबसे बड़ा नगर | श्रीनगर |
मुख्य पर्यटन स्थल | वैष्णो देवी, अमरनाथ, डल झील, लेह, लद्दाख, गुलमर्ग, कारगिल, अमर महल पैलेस, निशात बाग़, शालीमार बाग़ |
लिंग अनुपात | 1000:923 ♂/♀ |
साक्षरता | 54.46%% |
· स्त्री | 41.82%% |
· पुरुष | 65.75%% |
राज्यपाल | नरिंदर नाथ वोहरा |
मुख्यमंत्री | महबूबा मुफ़्ती[3] |
विधानसभा सदस्य | 89 |
विधान परिषद सदस्य | 36 |
बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 13:28, 5 अप्रॅल 2016 (IST)
|
जम्मू और कश्मीर (अंग्रेज़ी: Jammu and Kashmir) भारतीय राज्य, जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में पश्चिमी पर्वतश्रेणियों के निकट स्थित है। पहले यह भारत की बड़ी रियासतों में से एक था। यह पूर्वात्तर में सिंक्यांग का स्वायत्त क्षेत्र व तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र (दोनों चीन के भाग) से, दक्षिण में हिमाचल प्रदेश व पंजाब राज्यों से, पश्चिम में पाकिस्तान और पश्चिमोत्तर में पाकिस्तान अधिकृत भूभाग से घिरा है। जम्मू-कश्मीर राज्य के पश्चिम मध्य हिस्से के पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में देवसई पर्वत है। इस राज्य की राजधानी ग्रीष्मकाल में श्रीनगर और शीतकाल में जम्मू राजधानी रहती है।
भौगोलिक स्थिति
जम्मू और कश्मीर राज्य 32-15 और 37-05 उत्तरी अक्षांश और 72-35 तथा 83-20 पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। भौगोलिक रूप से इस राज्य को चार क्षेत्रों में बांटा जा सकता है।
- पहाड़ी और अर्द्ध-पहाड़ी मैदान जो कंडी पट्टी के नाम से प्रचलित है;
- पर्वतीय क्षेत्र जिसमें शिवालिक पहाड़ियाँ शामिल हैं;
- कश्मीर घाटी के पहाड़ और पीर पांचाल पर्वतमाला तथा
- तिब्बत से लगा लद्दाख और कारगिल क्षेत्र।
भौगोलिक तथा सांस्कृतिक रूप से राज्य के तीन ज़िला क्षेत्र जम्मू, कश्मीर और लद्दाख हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ Indian Census
- ↑ Population density
- ↑ https://jk.gov.in/jammukashmir/ आधिकारिक वेबसाइट