कराकोरम पर्वतश्रेणी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(कराकोरम पर्वत श्रेणी से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कराकोरम पर्वतश्रेणी

कराकोरम पर्वतश्रेणी भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तानी भूमि तक फैली हुई, ग्रेनाइट-पट्टिताश्म का विशाल पर्वत पिंड है। यह ट्रांस हिमालय का एक भाग है, जो पामीर की गांठ से निकलकर हिमालय के समानांतर स्थित है। यह श्रेणी उत्तर में पामीर एवं दक्षिण में सिन्धु तथा श्योक नदियों के बीच फैली हुई है।

  • इस श्रेणी की सर्वोच्च चोटी 'गॉडविन आस्टिन' (के-2) है, जो कि भारत की सर्वोच्च चोटी है। इसकी ऊँचाई 8,611 मीटर है।
  • कराकोरम पर्वतश्रेणी का प्राचीन नाम 'कृष्णगिरि' है।
  • सियाचिन, वियाको, बाल्टोरो, हिस्पर आदि ग्लेशियर इसी पर्वत श्रेणी पर स्थित हैं।
  • हिडेन चोटी, ब्रॉड चोटी, गसेरब्रुम आदि इस पर्वत श्रेणी की अन्य प्रमुख चोटियाँ हैं।
  • स्टेपी जैसी अर्थ मरुस्थलीय दृश्यभूमि काराकोरम पर्वत श्रेणी की महत्त्वपूर्ण विशेषता है।
  • गॉडविन आस्टिन के अतिरिक्त कम से कम 30 अन्य चोटियाँ 7,315 मीटर से अधिक ऊँची हैं।
  • यह पर्वतमाला, जो बड़े भारी ग्लेशियरों से पटी पड़ी है, शुष्क और वीरान पठारों से ऊपर उभरी हुई हैं।
  • विषम तापमान और विखंडित चट्टानों के मलबे इसकी विशेषताएँ हैं।
  • कराकोरम को 'दुनिया की छत' कहा जाना बिल्कुल उचित प्रतीत होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख