कीबो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कीबो अफ़्रीका के टैंगैन्यीका में स्थित किलिमंजारो पर्वत का एक ऊँचा शिखर है। इस शिखर की ऊँचाई लगभग 19,565 फुट है।[1]

  • कीबो अफ़्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च स्थान है।
  • यह एक ज्वालामुखी शंकु है, जिसका मुख्य गर्त शांत है।
  • कीबो का विवर, जिसका व्यास लगभग 6,000 फुट है, बर्फ तथा राख से ढका हुआ है।
  • इस शिखर का लावा ढाल भी 200 फुट मोटी बर्फ की परत से ढका हुआ है, जो सँकरी, गहरी घाटियों में हिमानी का रूप धारण कर लेती है।
  • ज्वालामुखी की हिमानी की दीवारें दक्षिण की ओर अधिक ऊँची हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कीबो (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 27 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख