ग्रैंड कैनियन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ग्रैंड कैनियन उत्तर-पश्चिम संयुक्त राज्य अमरीका में अरिजोना के ऊँचे पठारी भाग में कोलोरैडो नदी द्वारा काटा गया गहन संकीर्ण पर्वतीय मार्ग है। इसकी लंबाई 217 मील, चौड़ाई 4 से लेकर 18 मील तक तथा गहराई कहीं-कहीं एक मील से भी अधिक है।[1]

  • भूगर्भवेत्ताओं के अनुसार इसकी रचना प्रागैतिहासिक काल में नदी के कटाव द्वारा हुई है।
  • इस कैनियन की दीवारों में लाखों वर्ष प्राचीन चट्टानों की पर्तें मिलती हैं। यह शिल्पकारी प्रकृति का अति रोचक उदाहरण है।
  • इसके उत्तरी तथा दक्षिणी किनारों में पर्याप्त अंतर मिलता है। उत्तरी किनारा एक हज़ार से लेकर दो हज़ार फुट तक ऊँचा है और ठंड़े प्रदेश में पड़ता है, जिसमें स्प्रूस, देवदार तथा फर के घने जंगल मिलते हैं।
  • शीत ऋतु तथा गहन हिमपात के फलस्वरूप उत्तरी किनारा वर्ष में 15 अक्टूबर से 15 मई तक दर्शकों के लिये बंद रहता है। इसके विपरीत दक्षिणी किनारा वर्ष भर खुला रहता है। यहाँ पर 1008 वर्ग मील का एक प्रमदवन भी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ग्रैंड कैनियन (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 03 मई, 2014।

संबंधित लेख