इकीटोस नगर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg इकीटोस एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- इकीटोस (बहुविकल्पी)

इकीटोस पेरू राज्य में ऊपरी अमेज़न के बाएँ तट पर स्थित एक नगर तथा नदीबंदरगाह है। यह लोरेटो प्रदेश की राजधानी है। इकीटोस समुद्र की सतह से प्राय:400 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ की जलवायु गरम तथा आर्द्र है। नगर सन्‌ 1863 ई. में बसाया गया था। यहाँ के घर प्राय: फूस तथा खपरैलों के छाए हुए हैं। नगर की मुख्य व्यापारिक वस्तु रबर है। निर्यात के अन्य सामान तंबाकू, रुई, मोम, कछुए का तेल, सोना तथा पानाम हैट है। [1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 506 |

संबंधित लेख