अंगुइला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अंगुइला एक द्वीप समूह है, जो ब्रिटिश वेस्ट इंडीज में है।

  • इसकी स्थिति 18° 12' उत्तरी अक्षांश तथा 63° पश्चिम देशांतर है।
  • यह द्वीपसमूह वेस्ट इंडीज के छोटे ऐंटलीज ग्रूप में लीबर्ड द्वीपसमूह के अंतर्गत और ब्रिटेन के अधिकार में है।
  • ये द्वीप साधारणत: मूँगों की चट्टानों से बने हुए हैं।
  • इस समूह का सबसे बड़ा द्वीप अंगुइला है, जिसका क्षेत्रफल 35 वर्गमील है, शेष द्वीप बहुत ही छोटे हैं।
  • अंगुइला द्वीप में न समुद्र तट के मैदान हैं और न कोई उल्लेखनीय नदी हैं।
  • कम ढाल तथा चपटे भाग में खेती होती है, जिसमें कपास तथा फल पैदा होते हैं।
  • समुद्र के किनारे नारियल के बाग़ हैं। इस द्वीपसमूह का शासन प्रबंध सेंट क्रिस्टोफ़र प्रेसीडेंसी के अंतर्गत होता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंगुइला (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 15 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख