आयरनवुड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आयरनवुड संयुक्त राज्य, अमरीका के मिशिगन राज्य में गौजेबिक जिले का एक नगर है। यह प्रायद्वीपीय मिशिगन में मांट्रियल नदी के किनारे, समुद्रतल से 1,505 फुट की ऊँचाई पर स्थित है तथा रेलमार्गो द्वारा समीपवर्ती क्षेत्रों से संबद्ध है। इस नगर में कच्चा लोहा और लकड़ी बहुत आती है तथा यह प्रमुख व्यापरिक केंद्र है। यहाँ के दुग्धशाला उद्योग तथा मांस उद्योग भी महत्वपूर्ण हैं। कच्चे लोहे का पता यहाँ सर्वप्रथम जे. एल. नौरी ने 1884 ई. में लगाया और इसी सन्‌ में नगर की स्थापना भी हुई।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 397 |

संबंधित लेख