यशोधरपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यशोधरपुर कम्बुज देश (कम्बोडिया) की प्राचीन राजधानी था। इस नगर का आधुनिक नाम 'अंकोरथम' है। राजा यशोवर्मा (889-908 ई.) ने इसकी नींव डाली थी।

  • यह नगर आकार में चौकोर तथा प्रत्येक ओर से दो मील लम्बा था।
  • यशोधरपुर 330 फुट चौड़ी परिखा से घिरा हुआ और ऊँचे प्राकार से परिवेष्टित था।
  • यह सुन्दर इमारतों और मन्दिरों से सुसज्जित था, जिसमें 150 फुट ऊँचा बयोन मन्दिर सर्वाधिक सुन्दर था।
  • यशोधरपुर अपने समय में संसार के सबसे सुन्दर नगरों में गिना जाता था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख