ओकाला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ओकाला नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य में स्थित मेरिअन काउंटी का मुख्य स्थान है और जैक्सनविले से 100 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह 1845 ई. में बसाया गया और 1868 में नगर घोषित कर दिया गया। यह राजमार्गो, रेलमार्गो तथा वायुयानों के मार्गो का केंद्र है। यहाँ का मुख्य खनिज चूना है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर मांस तथा फलों को डब्बों में बंद करने के, क्रीम, इमारती सामान तथा कंक्रीट के नल इत्यादि बनाने के धंधे किए जाते हैं। यहाँ से पाँच मील पूर्व सिल्वर स्प्रिंग्स नामक जलस्रोत स्थित हैं जो पानी की स्वच्छता एवं चमक के लिए विख्यात है। यहाँ 300 फुट व्यास का गोलाकार पात्र है जो 65 फुट गहरा है और जिससे तीन लाख गैलन प्रति मिनट के हिसाब से पानी निकलता है। यह धारा नौतार्य सरिता का रूप लेकर नौ मील बहने के बाद ओकलावाहा नदी में मिल जाती है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 292 |

संबंधित लेख