अश्ताबुला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अश्ताबुला संयुक्त राज्य, अमरीका, के ओहायो राज्य का एक नगर है जो ईरी झील तथा ईरी नदी के मुहाने पर, समुद्रतल से 703 फुट की ऊँचाई पर, क्लीवलैंड से 56 मील उत्तर पूर्व में बसा है। यह राष्ट्रीय तथा राजकीय सड़कों और रेलों द्वारा अन्य स्थानों से संबंधित है तथा औद्योगिक, व्यावसायिक और जहाजों का केंद्र है। यह कच्चा लोहा, कोयला तथा कृषि के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मछली मारना, तैलशोधन, चमड़ा सिझाना इत्यादि, प्रमुख उद्योग हैं। अश्ताबुला रेड इंडियन शब्द है जिसका अर्थ है मछली की नदी। गोरी जातियों ने इसे पहले पहल 1801 में आबाद किया। 1831 में यहाँ निगम बना और 1891 में नगर।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 286 |

संबंधित लेख