कंबरलैण्ड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कंबरलैण्ड संयुक्त राज्य अमरीका के मरीलैण्ड प्रांत में पोटोमैक नदी के किनारे स्थित है। समुद्र से इसकी ऊँचाई लगभग 641 फुट है। यह रेल द्वारा देश के अन्य भागों से भी जुड़ा हुआ है।

  • वर्ष 1850 ई. में ओहायो नहर बन जाने से कंबरलैण्ड का संबंध जार्ज टाउन से हो गया, इस प्रकार यह नगर दो राजकीय मार्गों संबंधित है।
  • कंबरलैण्ड शहर के पश्चिम में दिनरोज़ नामक एक सुंदर गॉर्ज है, जिसमें से पश्चिम जाने का रास्ता है।[1]
  • उद्योग धंधों एवं जनसंख्या की दृष्टि से यह मरीलैण्ड प्रांत का दूसरा नगर है।
  • यहाँ रेलवे का एक कारखाना भी है। इसी स्थान से मरीलैण्ड प्रदेश का बालू, चूना, मिट्टी एवं फल बाहर भेजा जाता है।

कंबरलैण्ड नदी

  • यह नदी ओहायो नदी की सहायक नदी है, जो कंबरलैण्ड के पठार से निकलकर दक्षिणी केंटुकी एवं उत्तरी टेनेसी प्रांत में बहती हुई ओहायो टेनेसी नदी के मुहाने से क़रीब 20 मील उत्तर ओहायो नदी में मिलती है।
  • कंबरलैण्ड नदी का बहाव क्षेत्र 18,080 वर्ग मील है।
  • नदी 693 मील लंबी है तथा मुहाने से क़रीब 461 मील तक नाव चलाने योग्य है।
  • 'नैशविल', 'क्लार्कबिल' एवं 'टेना' कंबरलैण्ड नदी के तट के प्रमुख नगर हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कंबरलैण्ड (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 03 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख