एस्टेला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

एस्टेला स्पेन के नावारे प्रदेश का एक ऐतिहासिक नगर है। यह अर्गा नदी के किनारे पर पांपलोना से20 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। ऊन तथा सन के वस्त्र और ब्रांडी बनाना आदि यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। यह प्रसिद्ध सैनिक केंद्र भी है तथा यहाँ एक मध्यकालीन दुर्ग है। यहाँ बहुत से मठ, गिरजे और एक कालेज भी है जो पहले विश्वविद्यालय था। इस नगर की बनावट प्रशंसनीय हे, गलियाँ सुंदर एवं सुसंबद्ध हैं। सन्‌ 1835 ई. में इसपर स्पेन के सिंहासन का व्यपदेश करनेवाले डॉन कार्लोस के सहायकों ने अधिकार कर लिया था। सन्‌ 1839 ई. में उनका नेता अपने पाँच साथियों के साथ सूली पर चढ़ा दिया गया। सन्‌1876 ई. में भी यहाँ भीषण संघर्ष हुआ, जिसने डॉन कार्लोस का तख्ता ही उलट दिया।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 262 |

संबंधित लेख