कूरीतीबा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कूरीतीबा दक्षिणी ब्राजील में पराना राज्य की राजधानी एवं प्रमुख नगर है। यह नगर 250 25’ दक्षिणी अक्षांश तथा 490 45 पूर्वी देशांतर पर स्थित है।[1]

  • इस नगर की स्थापना 1654 ई. में हुई थी।
  • यह नगर 3,120 फुट की ऊँचाई पर एक पठार पर स्थित है। इसकी जलवायु सम तथा आरोग्यवर्धक है।
  • कूरीतीबा नगर के निकटवर्ती क्षेत्रों में कहवा, परानापाइन, चीनी, केला तथा अरवा मेट नामक चाय आदि पदार्थ उत्पन्न होते हैं, जिनके व्यापार का यह प्रमुख केंद्र है।
  • इस क्षेत्र का प्रसिद्ध पत्तन पारानागुआ है, जो कूरीतीबा से केवल 65 मील दूर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कूरीतीबा (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 13 अप्रैल, 2014।

संबंधित लेख