आर्केंजिल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आर्केंजिल उत्तर रूस का एक नगर है जो ड्वीना नदी के डेल्टा के सिरे पर स्थित है। यह श्वेत सागर का प्रमुख नगर तथा बदंरगाह है। रूसी भाषा में इस नगर का नाम अरखानगेलिस्क है। यहाँ का सबसे छोटा दिन तीन घंटा 12 मिनट का तथा सबसे लंबा 21 घंटा 48 मिनट का होता है। श्वेत सागर के कुल व्यापार का 82 प्रतिशत आर्केजिल के द्वारा होता है। यह दक्षिण से रेल, नहर तथा द्वारा संबद्ध है। यहाँ का मुख्य निर्यात लकड़ी, कोलतार, सन, तीसी तथा चमड़ा है, परंतु कुल निर्यात का 80 प्रतिशत लकड़ी होती है। लकड़ी चीरना यहाँ का मुख्य उद्योग है। इसकी आबादी 1970 ई. में 3,43,000 थी।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 428 |

संबंधित लेख