बैंकॉक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
बैंकॉक, थाईलैंड

बैंकॉक मीनाम नदी के मुहाने पर स्थित है। यह थाईलैंड की राजधानी तथा बंदरगाह है। यह देश का सबसे बड़ा, सुंदर तथा अनूठा नगर है। बैंकॉक को पूर्व का वेनिस भी कहते हैं, क्योंकि यहाँ अनेक नहरें एवं नदियाँ हैं, जिनके द्वारा यातायात का कार्य मुख्य रूप से किया जाता है। पानी पर तैरने वाले अनेक घर भी बने हैं, जिन पर लोग स्थायी रूप से निवास करते हैं। बैंकॉक में चीनियों के अलावा बरमी, कंबोडियन और अनामी लोग भी रहते हैं।

कृषि और उद्योग

बैंकॉक के आस-पास धान की कृषि बहुत बड़ी मात्रा में की जाती है। धान की कुटाई के लिए भी बैंकॉक महत्त्वपूर्ण है। यहाँ से चावल बड़ी मात्रा में जलयानों द्वारा बाहर के देशों को भेजा जाता है। धान के अतिरिक्त नारियल, रबर, तंबाकू, मक्का और शाक सब्जियाँ भी यहाँ बहुत उगाई जाती हैं। चावल की मिलों के अतिरिक्त विद्युत उत्पादन के कारखाने और लकड़ी चीरने के कारखाने भी यहाँ हैं। थाईलैंड का लगभग 30 प्रतिशत से ऊपर व्यापार यहीं से होता है। यहाँ की टीक लकड़ी बहुत प्रसिद्ध है। कुछ सीमेंट और वस्त्र बनाने के कारखाने भी यहाँ हैं। यहाँ प्राचीन और अर्वाचीन संस्कृति का सम्मिश्रण देखने को मिलता है।

यातायात और परिवहन

बौद्ध मंदिर, बैंकॉक

बैंकॉक में यातायात और परिवहन की भी सम्पूर्ण व्यवस्थाएँ मौजूद हैं। यह रेलमार्ग तथा उद्योगों का मुख्य केंद्र है। बैंकॉक का हवाई अड्डा दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रमुख अड्डा है। यहाँ से नियमित उड़ाने चलती रहती हैं।

बौद्ध मंदिर

बौद्ध धर्म यहाँ का प्रधान धर्म है। बैंकॉक में बौद्ध धर्म से सम्बन्धित सैकड़ों मंदिर हैं, जिनमें से कुछ अति प्राचीन तथा भव्य हैं। एक मंदिर में मरकत की बनी बुद्ध की मूर्ति है। इस मंदिर का निर्माण 1785 ई. में राजमहल के अंदर हुआ था और उसी समय मूर्ति की स्थापना भी हुई थी। मूर्ति के अलंकार और रत्नों को साल में तीन बार बदला जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख