आस्टिन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आस्टिन यह टेक्सास की राजधानी तथा प्रमुख नगर है। यह हूस्टन से 76 मील उत्तर पूर्व में, 502 फुट से 700 फुट तक की ऊँचाई पर, कोलोरैडो नदी के किनारे बसा है। इसके पश्चिम में ऊँची पहाड़ियाँ हैं जो पूरब की तरफ ढालुआं हैं। यह राष्ट्रीय सड़क पर पड़ता है तथा यहां से मोटरों, बसों और ट्रकों से चारों ओर जाने के साधन हैं। यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है। यह कृषिक्षेत्र में पड़ता है जहाँ अनाज, कपास चारा, पशुओं को खिलाए जानेवाले अनाज, फल, सब्जी की खेती होेती है और गाय, भेड़, बकरी और कुक्कुट पाले जाते हैं।

आस्टिन थोक व्यापार तथा उद्योग धंधों का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां मांस को डब्बे में बंद करना, चूना-पत्थर खोदना, मकानों के लिए बने पत्थर, ईटं और खपड़े, लकड़ी के सामन, कंक्रीट के पाइप, डीजल इंजन, खाने के तथा आमोद प्रमोद की सुविधाएँ हैं। इस शताब्दी के शुरू से इस नगर ने बहुत प्रगति की है। इसकी जनसंख्या 1960 में 1,86,545 थी।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 465 |

संबंधित लेख