आर्मघ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आर्मघ आयरलैंड का एक प्रांत है। इसके उत्तर में लौंगनिघ, पूर्व में डाउन, दक्षिण में लुथ तथा पश्चिम में मोनाघन और टाइरॉन प्रांत पड़ते हैं। इसका क्षेत्रफल 489 वर्ग मील है। इस प्रांत की मिट्टी काली है। ओट (जई), आलू, गेहूँ, फल तथा शलजम यहां की मुख्य पैदावार और लिनेन बनाना मुख्य उद्योग है। गलीचा, रस्सी और कपड़े भी बनते हैं। इस प्रांत के मुख्य नगर आर्मघ, लुरगन तथा पोर्टडाउन हैं। उत्तर के निचले मैदान में तृतीयक (टर्शियरी) बैसाल्ट मिलते हैं तथा दक्षिण में ग्रैनाइट के पहाड़। सर्वप्रथाम समुद्र तट पर लोग बसे। ताम्रकाल के निचले मैदानों में भी लोग बसे। उत्तरी मैदान उपजाऊ है तथा दक्षिणी भाग पहाड़ी तथा बंजर। जनसंख्या 1966 में 1,25,164 थी।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 437 |

संबंधित लेख