एस्टोनिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

एस्टोनिया क्षेत्रफल 45,000 वर्ग कि.मी., जनसंख्या 14,00,000 (1970 में) सोवियत संघ का एक राज्य है, जो उत्तर-पूर्वी यूरोप में बाल्टिक सागर के तट पर है। सन्‌ 1918 में इस स्वतंत्रता मिली, 1940 में सोवियत संघ में मिलाया गया, 1941 में जर्मनी के अधीन हो गया तथा 1944 में पुन: सोवियत संघ से मिला।

इस प्रदेश के भूतल पर प्रातिनूतन (प्लाइस्टोसीन) युग की हिमसरिताओं ने यथेष्ट प्रभाव डाला है। उत्तर में होने के कारण यहाँ की जलवायु शीतल है। इस राज्य में बहुत बड़े क्षेत्र में वन हैं। यहाँ का मुख्य पेशा कृषि एवं पशुपालन है। आलू, जो, राई, पटसन (फ़्लैक्स), दूध, मांस आदि यहाँ के मुख्य उत्पादन हैं। वन उद्योगों में लट्ठे तथा कागज के उद्योग मुख्य हैं। इस देश के खनिज तेल का काव (आयल शेल) महत्वपूर्ण है। इसके पास दलदल का कोयला (पोट), चूना पत्थर (लाइमस्टोन), फ़ासफ़ोरस, संगमरमर, जिप्सम आदि के भी अच्छे कोष हैं। यहाँ के मुख्य उद्योग कताई, बुनाई, बनावटी रेशम, दियासलाई, कागज, सीमेंट, तथा चमड़ा कमाने के कारखाने और पोतनिर्माण हैं। राज्य के आधे उद्योग तालिन नगर में ही स्थित हैं। यहाँ के मनुष्यों का एक बड़ा भाग नार्डिक जाति का है और भाषा फ़िनो-उर्गियन परिवार की है। यहाँ पर शिक्षा का स्तर काफी उँचा है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 262 |

संबंधित लेख