आंतोफगास्ता

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आंतोफगास्ता चिली देश का एक मुख्य नगर एवं बंदरगाह है तथा आँतोफगास्ता प्रांत की राजधानी है। स्थिति 23° 48' द.अ., 70° 36' प.दे., जनसंख्या 1,37,986 (सन्‌ 1970 ई.)। इस नगर की स्थापना सन्‌ 1870 ई. में बोलिविया राज्य में हुई थी, किंतु सन्‌ 1891 ई. में चिली ने आक्रमण करके इसे अधिकृत कर लिया; तभी से यह चिली राज्य में है। यह रेल का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। यहाँ चाँदी शुद्ध करने का कारखाना भी है। चिली के बंदरगाहों में इसका स्थान द्वितीय है। यह नाइट्रेट (शोरा) के निर्यात के लिए विश्वविख्यात है।

आँतोफगास्ता प्रांत का क्षेत्रफल 1,23,063 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या 3,79,330 (1970) है। यह प्रांत अटकामा मरुभूमि में स्थित है तथा चाँदी, ताँंबा, सीसा, सोहागा, नमक इत्यादि खनिजों में धनी है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 328 |

संबंधित लेख