ग्वादलकनाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ग्वादलकनाल (अंग्रेज़ी: Guadalcanal) एक द्वीप का नाम है, जो प्रशांत महासागर के दक्षिण-पश्चिम भाग में ब्रिटिश संरक्षण में सोलामन द्वीपसमूह के अंतर्गत है। इसका धरातल ऊबड़ खाबड़, पर्वतीय तथा वन संकुल है।

  • यहाँ अनेक छोटी-छोटी नदियाँ मध्य में लंबायित कावो पर्वत[1] से निकलकर समुद्र में गिरती हैं।
  • ग्वादलकनाल में नारियल, केला तथा अन्नानास की खेती काफ़ी अधिक होती है। पशुपालन भी यहाँ का प्रमुख व्यवसाय होता जा रहा है।
  • इस स्थान के अधिकांश निवासी मलयेशियन तथा कुछ मिश्रित रक्त के पोलिनेशियन हैं। कुछ चीनी तथा श्वेत निवासी भी हैं।
  • इस द्वीप के उत्तरी छोर पर समुद्र तटीय भाग में स्थित होनियारा सोलोमन द्वीपपुंज की राजधानी है। इसी के पास 'हेंडरसन फ़ील्ड' नामक विशाल हवाई अड्डा है।
  • स्पेन के प्रसिद्ध नाविक तथा भ्रमणकर्ता अल्वरो द मेंडाना द न्येरा [2] ने इस द्वीप का पता 1568 ई. में लगाया था।
  • इस द्वीप की खोज हो जाने के बाद लगभग 300 वर्ष बाद 1868 ई. में कुछ श्वेत व्यापारी यहाँ आए थे।
  • वर्ष 1893 ई. में लगभग संपूर्ण सोलोमन द्वीपपुंज ब्रिटेन के संरक्षण में आ गया था।[3]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उच्चतम शिखर पोपोमानसिड, 80,005 फुट
  2. Alvaro de Mendana de Neyra
  3. ग्वादलकनाल (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 28 अप्रैल, 2014।

संबंधित लेख