अदीस अबाबा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अदीस अबाबा (ऐडिस अबाबा) इथिओपिया की राजधानी है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 8,000 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ पर अधिकतम तथा न्यूनतम ताप का औसत अंतर 7.3° फ़ारेनहाइट तथा औसत वार्षिक वर्षा 50 इंच है।[1]

  • अदीस अबाबा रेल (लंबाई 486.5 मील) द्वारा जीबुती से संबद्ध है।
  • यहाँ की मुख्य दूकानें, कार्यालय तथा कारखाने नगर के मध्य में स्थित हैं।
  • अदीस अबाबा का राजप्रासाद 'गेबी' नाम से प्रसिद्ध है।
  • इस नगर की स्थापना मेनेलिक द्वितीय द्वारा 1887 में अबिसीनिया की नई राजधानी के रूप में हुई थी, जिसका 'अदीस अबाबा' अर्थात् 'नया फूल' नामकरण उसकी पत्नी ने किया था।
  • इटली के अधिकार काल (1936-1941) में यहाँ पर अनेक मोटर मार्ग बनाए गए।
  • अनेक शैक्षणिक विद्यालयों, औद्योगिक, व्यावसायिक शिल्प संस्थाओं, इंजीनियरिंग एवं सैनिक कॉलेजों के अतिरिक्त अदीस अबाबा में विश्वविद्यालय भी है, जिसकी स्थापना 1950 ई. में हुई थी।
  • औद्योगिक दृष्टि से यहाँ पर आटा, बर्फ तथा मशीनें तैयार करने के कारखाने हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अदीस अबाबा (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 15 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख