एफ़िंघम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

एफ़िंघम संयुक्त राज्य अमरीका के इलिनॉय राज्य में एक नगर है। यह छोटी वाबश नदी के पास टेरे होट और सेंट लुई के करीब करीब बीच में राजपथ पर स्थित है। यह पेन्सिलवानिया और मध्य इलिनॉय रेलवे का एक बड़ा जंकशन तथा संपन्न कृषि और दुग्ध उत्पादक क्षेत्र का व्यापारिक केंद्र हैं। यहाँ जमे दूध, केचअप और सब्जी तथा मांस टीन के डब्बों में बंद करने के उद्योग हैं। यह नगर सन्‌ 1853 ई. में बसा था।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 242 |

संबंधित लेख