ओग्डेन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ओग्डेन संयुक्त राज्य, अमरीका, के युटा राज्य में ओग्डेन और वीबर नदियों के संगम पर तथा साल्ट लेक सिटी से 35 मील उत्तर स्थित एक नगर है। इसके पीछे वॉसैच पर्वत है। जलमार्गो तथा वायुयान मार्गो का यह एक बड़ा केंद्र है। 1970 ई में यहाँ की जनसंख्या 1,69,478 थी। यह समुद्रतल से 4,310 फुट की ऊँचाई पर एक जलोढ़, व्यजन (ऐल्यूविएल फ़ैन) पर है। यहाँ एक प्राचीन झील है जिसे बॉनेविल झील कहते हैं। पूर्व में ओग्डेन पर्वत की चोटी, जो 9,685 फुट ऊँची हैं तथा उत्तर में बेन लोमंड की चोटी, जो 9,385 फुट ऊँची है एकदम से ऊपर उठ जाती है तथा इनके बीच से ओग्डेन नदी एक सुंदर प्रपाती बनाती हुई बहती है। यहाँ के मुख्य उद्योग आटा पीसना, मांस तथा सब्जी डब्बों में बंद करना, सीमेंट बनाना, दूध से बनी वस्तुएँ और बुने हुए एवं तैयार कपड़े बनाना है। प्रति वर्ष पशुओं का एक मेला लगता है। यह नगर सन्‌ 1847 ई. में बसाया गया था और इसका पुराना नाम ब्राउंसविल था।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 293 |

संबंधित लेख