मास्को

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मास्को (अंग्रेज़ी: Moscow) रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है। मॉस्को का शहरी क्षेत्र दुनिया के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है।

  • मास्को का नाम मोस्कवा नदी पर रखा गया है।
  • 1237-1238 के आक्रमण के बाद मंगोलों ने सारा शहर जला दिया था और लोगों को मार दिया था। मास्को ने दुबारा विकास किया और 1327 ई. में व्लादिमीर सुज्दाल रियासत की राजधानी बनाई गई। वोल्गा नदी के शुरुआत पर स्थित होने के कारण यह शहर अनुकूल था और इस कारण धीरे-धीरे बड़ा होने लगा। मास्को एक शांत और संपन्न रियासत बन गया और सारे रूस से लोग आकर यहाँ बसने लगे।
  • सन 1654-56 में प्लेग ने मास्को की आधी आबादी को खत्म कर दिया। 1703 ई. में बाल्टिक सागर के तट पर पीटर महान द्वारा सैंट पीटर्सबर्ग के निर्माण के बाद, 1712 ई. से मास्को रूस की राजधानी नहीं रही।
  • सन 1905 में अलेक्जेंडर अद्रिनोव मास्को के पहले महापौर बने।
  • बाद के समय में रूसी क्रांति के पश्चात मास्को को सोवियत संघ की राजधानी बनाया गया।
  • नाजी जर्मनी पर विजय की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को को "हीरो सिटी" की उपाधि प्रदान की गयी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख