हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश
| |
राजधानी | शिमला |
राजभाषा(एँ) | हिन्दी भाषा, पहाड़ी भाषा |
स्थापना | 25 जनवरी, 1971 |
जनसंख्या | 6,85,6509[1] |
· घनत्व | 123 [1] /वर्ग किमी |
क्षेत्रफल | 55,673 वर्ग किमी |
भौगोलिक निर्देशांक | 31°6′12″ उत्तर - 77°10′20″ पूर्व |
तापमान | 20 °C (औसत) |
· ग्रीष्म | 28 °C |
· शरद | 7 °C |
वर्षा | 1469 मिमी (औसत) मिमी |
ज़िले | 12 |
सबसे बड़ा नगर | शिमला |
मुख्य पर्यटन स्थल | कुल्लू, मनाली, शिमला, डलहौज़ी |
लिंग अनुपात | 1000:974[1] ♂/♀ |
साक्षरता | 83.78 [1]% |
· स्त्री | 76.60% |
· पुरुष | 90.83% |
राज्यपाल | बंडारू दत्तात्रेय |
मुख्यमंत्री | जयराम ठाकुर (भाजपा) |
विधानसभा सदस्य | 68 |
लोकसभा क्षेत्र | 4 |
राज्यसभा सदस्य | 3 |
बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 16:40, 30 जनवरी 2016 (IST)
|
हिमाचल प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित राज्य है। यह उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा है। 'हिमाचल' प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का अंचल' है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। सन् 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु 1971 में 'हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971' के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बना दिया गया। हिमाचल प्रदेश में प्रतिव्यक्ति अनुमानित आय भारत के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में ज़्यादा है। नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली देता है, जिनमें दिल्ली, पंजाब और राजस्थान प्रमुख रूप से हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था पनबिजली, पर्यटन और कृषि पर मूल रूप से आधारित है। राज्य में हिन्दुओं की संख्या कुल जनसंख्या का 90 प्रतिशत है और मुख्य समुदायों में ब्राह्मण, राजपूत, कन्नेत, राठी और कोली हैं।

इतिहास और भूगोल
हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय के मध्य में स्थित है, इसे देव भूमि कहा जाता है। यहाँ देवी और देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। हिमाचल राज्य में पत्थर और लकड़ी के अनेक मंदिर हैं। सम़ृद्ध संस्कृति और परम्पराओं ने हिमाचल को एक अनोखा राज्य बना दिया है। यहाँ के ऊंचे नीचे पहाड़, ग्लेशियर, छायादार घाटियां और विशाल पाइन वृक्ष और गरजती नदियां तथा विशिष्ट जीव जंतु मिलकर हिमाचल के लिए एक मधुर संगीत की रचना तैयार करते प्रतीत होते हैं।
हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य 25 जनवरी, 1971 को बना। अप्रैल 1948 में यहाँ की 27,000 वर्ग किमी में फैली हुई लगभग 30 रियासतों को मिलाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। 1954 में ‘ग’ श्रेणी की रियासत तबलासपुर को इसमें मिलाने पर इसका क्षेत्रफल बढ़कर 28,241 वर्ग किमी हो गया। सन् 1966 में इस केन्द्रशासित प्रदेश में पंजाब के पहाड़ी भाग को मिलाकर इस राज्य का पुनर्गठन किया गया और इसका क्षेत्रफल बढ़कर 55,673 वर्ग किमी हो गया। आज हिमाचल प्रदेश में न केवल पहाड़ी क्षेत्रों का विकास हुआ, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं में भी इस प्रदेश ने उल्लेखनीय विकास प्राप्त किया है।
इन्हें भी देखें: हिमाचल प्रदेश का इतिहास
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 Himachal At A Glance (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 17 मई, 2012।