एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

आसनसोल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आसनसोल बर्द्धमान ज़िला, पश्चिम-मध्य, पश्चिम बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर भारत का एक शहर है। रानीगंज कोयला क्षेत्र के हृदय में स्थित यह शहर कुल्टी बर्णपुर औद्योगिक क्षेत्र का केंद्र है। कोलकाता के बाद आसनसोल पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा शहर है। यहाँ सेनेरैल साइकिल का भारत प्रसिद्ध कारखाना है। 1896 ई. में नगरपालिका के गठन के बाद आसनसोल अब एक नगर निगम है। यहां के कई महाविद्यालय 'बर्द्धमान विश्वविद्यालय' से संबद्ध हैं।

  • छोटा नागपुर पठार के लगभग मध्य में प्रदेश की पश्चिमी सीमा पर स्थित आसनसोल नगर खनिज पदार्थों के मामले में धनी है।
  • आसनसोल, कोलकाता, दुर्गापुर एवं बर्द्धमान से 'ग्रांड ट्रंक राजमार्ग' एवं रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यह शहर कोयला व्यापार एवं विशाल रेलवे कार्यशाला और रेलवे कॉलोनी से युक्त रेलवे केंद्र है।
  • इस शहर की उन्नति को पड़ोस में दामोदर नदी पर स्थित बर्णपुर की लोहे एवं स्टील की बड़ी फ़ैक्ट्रियों से भी सहायता मिली है।
  • लोहा, स्टील एवं वस्त्र उत्पादन आसनसोल के प्रमुख उद्योग हैं। इससे लगे हुए जे.के. नगर में एल्युमिनियम का काम होता है।
  • दस लाख से अधिक जनसंख्या वाला यह महानगर बर्द्धमान ज़िले का एक प्रखंड है एवं यह भारत के उन ग्यारह शहरों में से एक है, जो विश्व के 100 सबसे तेज़ीसे विकसित हो रहे शहरों की सूची में हैं।
  • पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 200 किलोमीटर दूर दामोदर नदी की घाटी में स्थित आसनसोल की अर्थव्यवस्था का आधार कोयला एवं स्टील हैं। यहाँ कार्यबल की संख्या अधिक है।
  • 1896 में नगरपालिका के गठन के बाद आसनसोल अब एक नगर निगम है। यहां के कई महाविद्यालय 'बर्द्धमान विश्वविद्यालय' से संबद्ध हैं।
  • वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या नगर निगम क्षेत्र 4,86,304 थी।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत ज्ञानकोश, खण्ड-2 |लेखक: इंदु रामचंदानी |प्रकाशक: एंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली और पॉप्युलर प्रकाशन, मुम्बई |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 145 |

संबंधित लेख