दमदम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दमदम पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरी चौबीस परगना ज़िले में कलकत्ता से 6 मील (लगभग 9.6 कि.मी.) उत्तर-पूर्व में स्थित प्रसिद्ध नगर तथा विख्यात हवाई अड्डा है।

इतिहास

19 वीं शताब्दी में सर्वप्रथम यहाँ बंदूक की दमदम गोलियाँ बनाई गई थीं। इन विशेष प्रकार की गोलियों का उपयोग अंग्रेजी सेना ने सबसे पहले पश्चिमोत्तर सीमाप्रांत के आदिवासियों के विरुद्ध किया था। 1899 ई. में हेग कॉनफरेंस में इस प्रकार की गोलियों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

उद्योग और व्यापार

यहाँ पर जूट, काँच, दियासलाई, साबुन, लौह इस्पात की चादर बनाने के कारखानें हैं। यहाँ चमड़े की सफाई का भी कारखाना है। यहाँ से 3 मील (लगभग 4.8 कि.मी.) पूर्व-उत्तर-पूर्व में नारायणपुर में रेशम उद्योग अनुसंधान केंद्र है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख