2020

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 2020 का है, जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2077 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1942 है।

वर्ष ईसवी सन् 2020 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1 जनवरी -
    • भारत में नए साल के दिन (1 जनवरी, 2020) को कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक़, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया।
    • आईओए ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बहिष्कार का आह्वान वापस लिया।
    • रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया।
    • वित्त मंत्री ने 102 ट्रिलियन नेशनल इंफ्रा पाइपलाइन योजना की शुरुआत की।
  • 2 जनवरी -
    • भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी।
    • भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की।
    • दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु आरबीआई ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया, जो दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद करता है।
    • चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की।
    • पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त की जारी।
    • भारतीय रेलवे ने एक एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 की घोषणा की।
    • पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची को भारत के साथ साझा किया। उसने पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को यह सूची दी। ऐसी ही एक सूची भारत ने भी पाकिस्तान को दी।
  • 3 जनवरी -
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2020 की थीम "ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" थी।
    • केवीआईसी (KVIC) ने गुजरात में पहला रेशम प्रसंस्करण संयंत्र खोला।
    • डॉ. जितेंद्र सिंह ने पहले क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
    • ताइवान ने चीन के ‘एक देश, दो व्यवस्था’ वाले प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
  • 4 जनवरी -
    • केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण है, इसकी थीम 'गांधी: लेखकों के लेखक' रखी गयी।
    • भारतीय ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • 5 जनवरी -
    • न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने एक ओवर में छ: छक्के लगाए। यह कीर्तिमान बनाकर विश्व के सातवें बल्लेबाज के रूप में उन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। कार्टर के अलावा अब तक वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटाली और अफ़ग़ानिस्तान के हजरतुल्ला ज़ज़ई ने एक ओवर में छ: छक्के लगाये हैं।
    • भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 457.468 बिलियन के उच्च स्तर को छुआ।
  • 7 जनवरी - नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भुगतान तेज और सुरक्षित करने के लिए वज्र प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। मंच ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है।
    • ईरान की संसद ने एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर दिया।
    • रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक 'कर्मयोद्धा ग्रंथ' का विमोचन किया।
    • केंद्र सरकार ने कई मीडिया घरानों को पहला ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ प्रदान किया। इस सम्‍मान का उद्देश्‍य योग के संदेश के प्रसार में मीडिया के योगदान को रेखांकित करना है।
  • 8 जनवरी -
    • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाहरी अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत और मंगोलिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते को मंजूरी दी।
    • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 'भारत में ई-कॉमर्स पर बाज़ार अध्ययन: महत्‍वपूर्ण निष्‍कर्ष और अवलोकन' शीर्षक वाली एक रिपोर्ट जारी की। सीसीआई द्वारा भारत में ई-कॉमर्स पर बाजार अध्‍ययन की शुरुआत अप्रैल 2019 में की गई थी।
    • टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने वाई-फाई कॉलिंग को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। यह सर्विस किसी भी वाई-फाई पर और भारत में प्रत्येक जगह काम करेगी।
  • 9 जनवरी -
    • भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया। संशोधन के बाद नया मानदंड वित्तीय संस्थानों को वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया का उपयोग करने की अनुमति देता है। यह कदम बैंकों और ऋण देने वाले संस्थानों को दूर बैठे हुए ग्राहकों की पहचान करने में मदद करेगा।
    • सबसे पहले एचडीएफ़सी बैंक ने माईएप्स (myApps) एप्लिकेशन लॉन्च किया। इस ऐप का उद्देश्य भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
    • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्यों को चावल निर्यात के लिए निर्यात नीति में संशोधन किया।
    • अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने एक नया लोगो/प्रतीक चिन्ह अपनाया।
  • 10 जनवरी
    • सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की एक हफ्ते के अंदर समीक्षा करने को कहा।
    • साल का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी, शुक्रवार को लगा। यह चंद्रग्रहण 10 जनवरी, रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू हुआ तथा 11 जनवरी के तड़के 02:40 बजे तक रहा।
    • केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए एक अधिसूचना जारी की। इस कानून के अनुसार, भारत में 31 दिसंबर, 2014 तक आए हिंदू धर्म, जैन धर्म, पारसी धर्म, सिक्ख धर्म, ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म के अल्पसंख्यक भारतीय नागरिकता हासिल कर सकेंगे।
    • ईरान ने घोषणा की कि उसके द्वारा गलती से और अनजाने में एक यूक्रेनी बोइंग 737-800 विमान को निशाया बनाया गया। ईरान ने बयान में कहा कि यह विमान एक संवेदनशील क्षेत्र और सैन्य अड्डे की ओर तेज़ी से मुड़ा था, जिसके कारण हुई मानव-त्रुटि के चलते यह हादसा हुआ।
    • ओमान के महामहिम सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद का निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।
  • 11 जनवरी
    • भारतीय उद्योग परिसंघ और JPC के साथ साझेदारी में इस्पात मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के द ओबेरॉय ग्रैंड कोलकाता में एक एकीकृत स्टील हब के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र के 'पूर्वावोदय त्वरित विकास' की शुरूआत का आयोजन किया। इस हब का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' और 'राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल' का उद्घाटन किया।
  • 12 जनवरी
    • भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
    • रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।
  • 13 जनवरी-
    • लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया, जिसने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को संगीन देशद्रोह का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी।
    • ओडिशा के फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र का भुवनेश्वर में निधन हो गया।
    • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा जारी किया। इस मसौदे का मुख्य उद्देश्य उन गरीब लोगों को 15 लाख रूपये की सहायता प्रदान करना है जो उपचार का खर्च वहन नहीं कर सकते। मसौदे को 'दुर्लभ रोग 2020' नाम दिया गया।
  • 14 जनवरी - केरल सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। केरल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने वाला पहला राज्य बना।
  • 15 जनवरी -
    • आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के (सीमित ओवरों के फॉर्मेट) रोहित शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना।
    • विराट कोहली को ‘आइसीसी स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया।
    • रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपना 145वां स्थापना दिवस मनाया। यह दिवस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया गया।
    • आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।
  • 16 जनवरी - केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सूरत में स्थित हजीरा लार्सन एंड टुब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में 51वीं के-9 वज्र-टी तोप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • 17 जनवरी -
    • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित कर किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया।
    • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने हेतु 'आधार' को अनिवार्य कर दिया।
  • 18 जनवरी - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया।
  • 19 जनवरी -
    • विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
    • भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से दागी गई इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है
    • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु एक गारंटी कार्ड जारी किया, जिसे 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' नाम दिया गया। इस गारंटी कार्ड में दिल्ली के लोगों से 10 सूचीबद्ध वायदे किये गए।
  • 20 जनवरी -
    • जे. पी. नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुने गये। वे भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
    • आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।
    • बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
    • ईआईयू द्वारा 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान फिसल कर 51वें स्थान पर आ गया।
  • 23 जनवरी -
    • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।
    • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
    • गृह मंत्रालय ने 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' 2020 के विजेताओं की घोषणा की।
    • भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर आ गया जबकि साल 2018 में 78वें स्थान पर था। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीष पर बने हुए हैं।

वर्ष ईसवी सन् 2020 में जन्मे व्यक्ति

वर्ष ईसवी सन् 2020 में हुए निधन

वर्ष ईसवी सन् 2020 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

2024, 2023, 2022, 2021, 1709, 1708, 1707, 1706, 1705, 1710, 1719, 1718, 1717, 1716, 1715, 1714, 1713, 1712, 1711, 1720, 1721, 1722, 1723, 1724, 1725, 1726, 1727, 1728, 1729, 1730, 1731, 1732, 1733, 1734, 1735, 1736, 1737, 1738, 1739, 1740, 1741, 1742, 1743, 1744, 1745, 1746, 1747, 1751, 1752, 1753, 1754, 1755, 1756, 1757, 1748, 1749, 1750, 1758, 1759, 1760, 1761, 1762, 1763, 1764, 1765, 1766, 1767, 1768, 1769, 1770, 1704, 1703, 1702, 1701, 1700, 1771, 1772, 1773, 1774, 1775, 1776, 1777, 1778, 1779, 1780, 1781, 1782, 1783, 1784, 1785, 1786, 1787, 1788, 1789, 1790, 1791, 1792, 1793, 1794, 1795, 1796, 1797, 1798, 1799, 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805, 1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812, 1813, 1814, 1815, 1816, 1817, 1818, 1819, 1820, 1821, 1822, 1823, 1824, 1825, 1826, 1827, 1828, 1829, 1830, 1831, 1832, 1833, 1834, 1835, 1836, 1837, 1838, 1839, 1840, 1841, 1842, 1843, 1844, 1845, 1846, 1847, 1848, 1849, 1811, 1850, 1851, 1852, 1853, 1854, 1855, 1856, 2020, 2019, 2018, 2015, 2016, 2017, 2014, 2013, 1887, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005, 2004, 2003, 2002, 2001, 2000, 1999, 1998, 1997, 1996, 1995, 1994, 1993, 1992, 1991, 1990, 1989, 1988, 1987, 1986, 1985, 1984, 1983, 1982, 1981, 1980, 1979, 1978, 1977, 1976, 1975, 1974, 1973, 1972, 1971, 1970, 1969, 1968, 1967, 1966, 1965, 1964, 1963, 1962, 1961, 1960, 1959, 1958, 1957, 1956, 1955, 1954, 1953, 1952, 1951, 1950, 1949, 1948, 1947, 1946, 1945, 1944, 1943, 1942, 1941, 1940, 1939, 1938, 1937, 1936, 1935, 1934, 1933, 1932, 1931, 1930, 1929, 1928, 1927, 1926, 1925, 1924, 1923, 1922, 1921, 1920, 1919, 1918, 1917, 1916, 1915, 1914, 1913, 1912, 1911, 1910, 1909, 1908, 1907, 1906, 1905, 1904, 1903, 1902, 1901, 1900, 1899, 1898, 1897, 1896, 1895, 1894, 1893, 1892, 1891, 1890, 1889, 1888, 1886, 1885, 1884, 1883, 1882, 1881, 1880, 1879, 1878, 1877, 1876, 1875, 1874, 1873, 1872, 1871, 1870, 1869, 1868, 1867, 1866, 1865, 1864, 1863, 1862, 1861, 1860, 1859, 1858, 1857